छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। कल यानि सोमवार को प्रदेश में बारिश के आसार हैं। द्रोणिका के प्रभाव से आगामी तीन दिनों तक मौसम खुशनुमा होने की संभावना है। इस बीच लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। आज रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री बढ़ने की संभावना है। तेज धूप की वजह से पारा बढ़ रहा है।  मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छह मई से प्रदेश के एक-दो जगह पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। इससे प्रदेश में मौसम खुशनुमा हो जाएगा। इन दिनों भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक द्रोणिका मेघालय से लेकर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित चक्रवती परिसंचरण झारखंड, उड़ीसा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और विदर्भ होते हुए मराठवाड़ा के ऊपर स्थित चक्रवती परिसंचरण तक औसत समुद्र से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थितहै। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम बदलेगा। साथ ही एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।  प्रदेश में सबसे गर्म तिल्दा रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में 42.5, माना एयरपोर्ट में 42, बिलासपुर में 42.4, दुर्ग में 41.8 और राजनांदगांव में 42.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 

kgnews

Recent Posts

CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिस को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिस को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

कोण्डागांव, कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित…

6 minutes ago
CG : सायकल रैली का आयोजन 07 जून को

CG : सायकल रैली का आयोजन 07 जून को

उत्तर बस्तर कांकेर, ‘विश्व सायकल दिवस’ के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट अंतर्गत 07 जून…

11 minutes ago
CG : टिकरापारा में चाकूबाजी, दानिश हुसैन घायल …

CG : टिकरापारा में चाकूबाजी, दानिश हुसैन घायल …

रायपुर। राजधानी रायपुर में स्थित टिकरापारा थाना क्षेत्र के चिश्तिया नगर इलाके में देर रात…

23 minutes ago
CG : HIV टेस्ट अभियान, 57 लोग पॉजिटिव मिले रायगढ़ जिले से ….

CG : HIV टेस्ट अभियान, 57 लोग पॉजिटिव मिले रायगढ़ जिले से ….

रायगढ़। जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया…

41 minutes ago
CG : कच्ची मकान में दो लाश मिली …

CG : कच्ची मकान में दो लाश मिली …

मुंगेली। जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष की…

49 minutes ago
पद्मजागेश्वर यादव का जीवन सेवा, समर्पण और मानवता का उच्चतम आदर्श — मंत्री टंक राम वर्मा

पद्मजागेश्वर यादव का जीवन सेवा, समर्पण और मानवता का उच्चतम आदर्श — मंत्री टंक राम वर्मा

पद्मजागेश्वर यादव का जीवन सेवा, समर्पण और मानवता का उच्चतम आदर्श — मंत्री टंक राम…

57 minutes ago