छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ रीजनल साईंस सेंटर में राष्ट्रीय वन्य सप्ताह आयोजित

रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी स्थित छत्तीसगढ़ रीजनल साईंस सेंटर में राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह उत्साहपूर्वक मनाया गया।

साइंस सेंटर के महानिदेशक एस.एस बजाज के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की गई। पक्षियों के जीवन पर विशेष ध्यान देने के साथ ही वन्य जीवन और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रहा। कार्यक्रम में भारतीय वन सेवा के अधिकारी शशि कुमार ने बर्ड वॉचिंग विषय पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया और यह इंटरैक्टिव और रोचक सत्र था।

शशि कुमार ने इस दौरान वन्यजीव संरक्षण में अपनी गहन अंर्तदृष्टि और व्यापक अनुभव छात्र-छात्राओं के साथ साझा किए। चित्र के माध्यम से विभिन्न पक्षियों कोे पहचानने के बारे में जानकारी दी और इससे जुड़ी पौराणिक कहानियां भी बताई।

उन्होंने गिधवा परसदा पक्षी विहार में आयोजित ‘हमर चिरई हमर चिन्हारी पक्षी महोत्सव’ का वीडियो भी  छात्र-छात्राओं को दिखाया और इसके आयोजन से जुड़ी जानकारियां दी।  शशि कुमार ने राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह के महत्व और पर्यावरण तथा हमारे बहुमूल्य वन्यजीवों के आवासों की रक्षा के लिए स्थायी प्रथाओं की आवश्यकता को रेखांकित किया।

साईंस सेंटर के महानिदेशक एस.एस बजाज ने राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह के आयोजन से जुड़ी जानकरियां दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी देने के लिए प्रोत्साहित किया।

वैज्ञानिक डी अमित कुमार मेश्राम, वैज्ञानिक अधिकारी प्रज्ञा कदम, जूनियर रिसर्च फेलो श्रेया मिश्रा और तारणी वर्मा सहित स्कूली छात्र-छात्राओं ने इस ज्ञानवर्धक व्याख्यान में उत्सुकता से भाग लिया।

रायपुर राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी स्थित छत्तीसगढ़ रीजनल साईंस सेंटर में राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह उत्साहपूर्वक मनाया गया।

kgnews

Recent Posts

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर व्यक्त किया शोक

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई…

19 minutes ago
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

रायपुर भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन सुमन बिल्ला के…

24 minutes ago
दुश्मन पर कहर बरपाएंगी शिवपुरी में बनीं मिसाइलें, 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, जानें कैसे?

भोपाल/शिवपुरी मध्यप्रदेश के लिए 5 जुलाई का दिन ऐतिहासिक रहा। अब मध्यप्रदेश देश की रक्षा…

33 minutes ago
पुरुषों के बीच कपालिक शैली में गाकर बनीं पहचान, ऐसे मिली तीजन बाई को विश्वभर में प्रसिद्धि

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गनियारी गांव के साधारण परिवार में 8 अगस्त 1956…

34 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटा

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो रही है. प्रदेश के सभी संभागों के अधिकांश…

1 hour ago
भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल. छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर में होटल का कारोबार मंदा पड़ने से परेशान…

1 hour ago