राजनांदगांव। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव राजा यादव ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने इस बजट में छात्रों के साथ छलावा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में महाविद्यालय आने-जाने वाले छात्रों को ट्रैवल एलाउंस देने का वादा किया था, लेकिन बजट में इस विषय पर एक भी शब्द नहीं कहा गया।
राजा यादव ने आगे कहा कि सरकार को शिक्षा क्षेत्र के विकास और छात्रों की सुविधाओं के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए थे, लेकिन बजट में उनकी उपेक्षा की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार केवल वादे कर रही है, लेकिन जब उन्हें पूरा करने की बारी आती है, तो छात्रों के हितों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि अगर छात्रों की मांगों को अनदेखा किया गया तो वे आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…