छत्तीसगढ़ यूथ फॉर वेलफेयर एसोसिएशन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74 वी पुण्यतिथि पर संगोष्ठी आयोजित कर पूज्य बापू जी के विचारों पर एवं उनके जीवन पर चर्चा की।
सर्वप्रथम युवाओं द्वारा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवम युवाओं ने मौन खड़े होकर गांधी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

छ: ग यूथ फॉर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश गंगवानी ने कहा कि आज बापूजी को सही श्रद्धांजलि उनके बताए मार्ग को अपनाकर ही दी जा सकती है विश्व शांति का पाठ और लोक कल्याण का मंत्र छिपा है इसीलिए गांधी जी कहते थे
” खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं “

शोषण और अन्याय के खिलाफ अहिंसक आंदोलन महात्मा गांधी की देन है। युवा पीढ़ी को समाज को नई दिशा देने के लिए अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास साहू गौरव पंजवानी मनोज सिन्हा विवेक झा, राजेश गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।









