छत्तीसगढ़

जगदलपुर : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का आयोजन 17 जुलाई से ग्राम पंचायत स्तर पर

सफल आयोजन के लिए समिति का किया गया गठन और जिला पंचायत सीईओ को बनाया गया नोडल अधिकारी

जगदलपुर, 03 जुलाई 2023

 शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत स्तर से राज्य स्तर तक छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-24 का आयोजन किया जाना है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक आयोजन का दायित्व ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं नगरीय क्षेत्र में नगरीय प्रशासन विभाग को सौंपा गया है। आयोजन हेतु विकासखण्डों, नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक राजीव युवा मिता क्लब (ग्राम पंचायत-वार्ड) में जोन व विकासखण्ड स्तर, नगरीय एवं जिला स्तर पर निर्धारित तिथियों में छत्तीसगढ़िया ऑलम्पिक 2023-24 का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर 17 से 22 जुलाई तक, जोन स्तर पर 26 जुलाई से 31 जुलाई तक, विकासखंड व नगरीय क्लस्टर स्तर पर 07 अगस्त से 21 अगस्त, जिला स्तर पर 25 अगस्त से 04 सितंबर और संभाग स्तर पर 10 सितंबर से 20 सितंबर 2023 तक आयोजन किया जाएगा।
       कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विजय दयाराम के. द्वारा जिला स्तरीय ओलम्पिक आयोजन हेतु जिला स्तरीय समिति बनाई गई जिसके अध्यक्ष कलेक्टर है, समिति के सदस्यों में पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत, नगर निगम आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण के सहायक संचालक है। इसी प्रकार सभी विकासखंडों  के लिए विकासखंड स्तरीय आयोजन समिति अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में गठित की गई है। साथ ही छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-24 के  ग्राम पंचायत स्तर (राजीव युवा मितान क्लब), जोन स्तर विकासखण्ड स्तर, जिला स्तरीय एवं संभाग स्तरीय सफल आयोजन हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।  
      छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक आयोजन में महिला व पुरूष के लिए 3 वर्गों (18 वर्ष से कम, 18 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक) में आयोजित किया जाना है। आयोजन सम्पादन के लिए स्थानीय व्यायाम शिक्षक, वरिष्ठ खिलाडियों का सहयोग लिया जाएगा, प्रत्येक स्तर पर चयनित खिलाड़ियों की चयन सूची विकासखण्ड स्तर एवं विकासखण्ड स्तर के आयोजन पश्चात जिला स्तर पर संकलित की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

6 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

6 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

6 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

6 hours ago