जगदलपुर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायकोट के पास मंगलवार की शाम को बाइक सवार युवकों के ऊपर अचानक से पेड़ गिर पड़ा। इस हादसे में जहां दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घायल हो गया। जिसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए जितेंद्र चौधरी ने बताया कि दरभा के ग्राम डोडरेपाल में नल जल योजना के तहत काम चल रहा है। उसके यहां भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम नीलू कश्यप 19 वर्ष, डमरू 22 वर्ष निवासी नंदपुरा, रामचंद्र 22 वर्ष निवासी कोंडागांव जिले के ग्राम हगुआ के अलावा अन्य युवक काम कर रहे थे। मंगलवार को जितेंद्र के द्वारा युवकों से काम के बारे में जानकारी ली, लेकिन रात करीब आठ बजे के लगभग रायकोट के पास तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर कोड़ेनार की ओर जा रहे थे कि अचानक रायकोट के पास एक गुलमोहर का पेड़ बाइक उनके ऊपर आ गिरा। इस हादसे में नीलू व रामचंद्र की मौत हो गई, जबकि डमरू घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही कोड़ेनार पुलिस मौके पर आ पहुंची। जहां शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भिजवाया।
जब बंदूक छूटी, तो हाथों में आया सुनहरा भविष्य : सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं की…
इंदौर मेट्रो अपने संचालन के दूसरे साल में एक बड़े विस्तार की तरफ बढ़ रही…
भोपाल जापान के काकामिगाहारा में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…
भोपाल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…