छत्तीसगढ़

जगदलपुर : भारत सरकार के सयुंक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ.शोभित जैन ने ज्ञानगुड़ी और लाला जगदलपुरी ग्रंथालय में युवाओं से भेंटकर की चर्चा

जगदलपुर, भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के सयुंक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने गुरुवार को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं की बेहतर तैयारी हेतु संचालित ज्ञानगुड़ी का अवलोकन कर युवाओं से चर्चा की। उन्होंने यहां पर विषय विशेषज्ञों से युवाओं को कोचिंग देने की व्यवस्था के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली। सयुंक्त सचिव डॉ.जैन ने जगदलपुर शहर के मध्य स्थित लाला जगदलपुरी केन्द्रीय ग्रंथालय का भी अवलोकन कर युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उत्कृष्ट पुस्तकों की उपलब्धता तथा ऑनलाइन अध्ययन की व्यवस्था को देखा और इसे बस्तर के भावी पीढ़ी की कैरियर निर्माण हेतु सार्थक प्रयास निरूपित किया।
        भारत सरकार के सयुंक्त सचिव डॉ.शोभित जैन ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धरमपुरा तथा महारानी जिला अस्पताल का जायजा लेकर बस्तर के लोगों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने महारानी अस्पताल में बाह्य रोगी कक्ष में आभा एप के माध्यम से मरीजों के ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था और मरीजों के उपचार सम्बन्धी अनुसरण यथा रिकॉर्ड पर्ची का संधारण के बारे में पूछा तथा इसे मरीजों की सुविधा हेतु सकारात्मक पहल बताया। उन्होंने महारानी अस्पताल में आपातकालीन कक्ष, आयुष्मान कार्ड कक्ष, माइनर ऑपरेशन कक्ष, सर्जिकल आईसीयू और गहन चिकित्सा इकाई आदि का अवलोकन कर कहा कि यह बस्तर अंचल के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास है। उन्होंने महारानी अस्पताल के अन्नपूर्णा रसोई घर की व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे अन्य अस्पतालों में भी शुरू किए जाने पर बल दिया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ.संजय बसाक, सिविल सर्जन डॉ.संजय प्रसाद, डीएमसी समग्र शिक्षा अखिलेश मिश्रा और महारानी अस्पताल के चिकित्सक एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

विदेशी डॉक्टरों को प्रैक्टिस की अनुमति पर स्वास्थ्य मंत्री का पलटवार, बोले- बयानबाजी छोड़ छत्तीसगढ़ की भी करें चिंता

विदेशी डॉक्टरों को प्रैक्टिस की अनुमति पर स्वास्थ्य मंत्री का पलटवार, बोले- बयानबाजी छोड़ छत्तीसगढ़ की भी करें चिंता

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों के डॉक्टरों को बिना स्थानीय रजिस्ट्रेशन के प्रैक्टिस की अनुमति…

28 minutes ago
स्वास्थ्य क्षेत्र में जनभागीदारी से मध्यप्रदेश बना है अग्रणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्वास्थ्य क्षेत्र में जनभागीदारी से मध्यप्रदेश बना है अग्रणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र…

28 minutes ago
धरती आबा और जनमन योजना, जनजातीय क्षेत्रों के लिए वरदान : राज्यपाल श्री पटेल

धरती आबा और जनमन योजना, जनजातीय क्षेत्रों के लिए वरदान : राज्यपाल श्री पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा कि "धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना" और "प्रधानमंत्री जनमन…

38 minutes ago
दुर्ग में गूंजी ‘मन की बात’, किसानों ने लिया जैविक खेती का संकल्प

दुर्ग में गूंजी ‘मन की बात’, किसानों ने लिया जैविक खेती का संकल्प

दुर्ग  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण को…

40 minutes ago
प्रधानमंत्रीमोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135 वें संस्करण का प्रसारण

प्रधानमंत्रीमोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135 वें संस्करण का प्रसारण

भोपाल प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" के 135वें संस्करण का रविवार को…

58 minutes ago
लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर…

1 hour ago