बीजापुर के 153 सीआरपीएफ बटालियन में तैनात जवान को सेब्रीरियल मलेरिया के चलते मेकाज में भर्ती किया गया, जहां उसकी खराब हालत को देखते हुए जवान को दिल्ली रेफर किया जा रहा है। जवान की खराब हालत को देखते हुए शहर में ग्रीन कोरिडोर बनाया गया है।

बताया जा रहा है कि असम निवासी एकन राय 25 वर्ष की अचानक से स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे बीजापुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में 28 जुलाई को भर्ती किया गया। जहां लगातार उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं दिखने के कारण आला अधिकारियों ने उसे दिल्ली रेफर करने की बात कही, जिसके चलते रविवार को एक प्लेन दिल्ली से बुलवाया भी गया था, लेकिन दिल्ली से प्लेन रविवार को निकल ही नहीं पाया। जिसके चलते सोमवार को प्लेन दिल्ली एसएस निकलकर हैदराबाद पहुंचा, जहां सुबह 11 बजे हैदराबाद से प्लेन जगदलपुर के लिए निकलने की बात कही गई।

आला अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही प्लेन जगदलपुर के एयरपोर्ट में उतरता है, तत्काल ही टीम के द्वारा जवान को पूरी सुविधाओ से लैस एंबुलेंस में लेकर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया जाएगा। जहां इस जवान को ले जाने के दौरान किसी भी प्रकार से कोई बाधा ना हो इसके लिए ग्रीन कोरिडोर तैयार करने के साथ ही थाना से लेकर यातायात की टीम को तैनात कर दिया गया है। जिससे की जवान को ले जाने के दौरान किसी भी तरह से कोई बाधा ना हो सके, वहीं बताया जा रहा है कि जवान वर्ष 2021 से बीजापुर में तैनात है, वह असम का रहने वाला है, साथ ही जवान विवाहित बताया जा रहा है। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *