बीजापुर के 153 सीआरपीएफ बटालियन में तैनात जवान को सेब्रीरियल मलेरिया के चलते मेकाज में भर्ती किया गया, जहां उसकी खराब हालत को देखते हुए जवान को दिल्ली रेफर किया जा रहा है। जवान की खराब हालत को देखते हुए शहर में ग्रीन कोरिडोर बनाया गया है।
बताया जा रहा है कि असम निवासी एकन राय 25 वर्ष की अचानक से स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे बीजापुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में 28 जुलाई को भर्ती किया गया। जहां लगातार उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं दिखने के कारण आला अधिकारियों ने उसे दिल्ली रेफर करने की बात कही, जिसके चलते रविवार को एक प्लेन दिल्ली से बुलवाया भी गया था, लेकिन दिल्ली से प्लेन रविवार को निकल ही नहीं पाया। जिसके चलते सोमवार को प्लेन दिल्ली एसएस निकलकर हैदराबाद पहुंचा, जहां सुबह 11 बजे हैदराबाद से प्लेन जगदलपुर के लिए निकलने की बात कही गई।
आला अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही प्लेन जगदलपुर के एयरपोर्ट में उतरता है, तत्काल ही टीम के द्वारा जवान को पूरी सुविधाओ से लैस एंबुलेंस में लेकर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया जाएगा। जहां इस जवान को ले जाने के दौरान किसी भी प्रकार से कोई बाधा ना हो इसके लिए ग्रीन कोरिडोर तैयार करने के साथ ही थाना से लेकर यातायात की टीम को तैनात कर दिया गया है। जिससे की जवान को ले जाने के दौरान किसी भी तरह से कोई बाधा ना हो सके, वहीं बताया जा रहा है कि जवान वर्ष 2021 से बीजापुर में तैनात है, वह असम का रहने वाला है, साथ ही जवान विवाहित बताया जा रहा है।
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…
भोपाल संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह…
भोपाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा निर्देशित "नशामुक्त भारत" अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन के सभागार में राज्य के…
इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एसजीएसआईटीएस (SGSITS) ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र मध्यप्रदेश की औद्योगिक…