बॉलीवुड में अपने स्टाइल और फैशन के लिए मशहूर अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले काफी समय से अभिनेत्री का नाम अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है। जहां एक तरफ दोनों सितारे अपने रिश्ते पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने के इच्छुक नहीं हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हें कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर सभी कयास लगा रहे हैं कि अनन्या अपना जन्मदिन मनाने के लिए कथित बॉयफ्रेंड आदित्य के साथ निकल पड़ी हैं।

अनन्या का जन्मदिन मनाने मालदीव गए आदित्य?
रयूमर्ड लव बर्ड्स अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। बता दें, कल यानी 30 अक्तूबर को अभिनेत्री का 25वां जन्मदिन है और इससे पहले दोनों का यूं एयरपोर्ट पर स्पॉट होना लोगों के दिलों में उत्सुकता बढ़ा रहा है। इस दौरान की दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों अभिनेत्री का जन्मदिन मनाने के लिए मालदीव गए हैं। 

एयरपोर्ट पर अलग-अलग पहुंचे स्टार्स
अनन्या और आदित्य का रिश्ता पहले ही मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है और एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने इसमें आग में घी डालने का काम किया है। दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर अलग-अलग पहुंचे और पैपराजी को कई पोज भी दिए। जहां आदित्य ने ऑल-ग्रे आउटफिट पहना हुआ था, वहीं अनन्या ने पिंक टी-शर्ट और डेनिम जींस पहनी थी। इसे पहले अभी दोनों को शुक्रवार को एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया था। बता दें, अनन्या ने ‘कॉफी विद करण’ में खुलासा किया था कि उन्हें आदित्य एट्रैक्टिव लगते हैं। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *