देश-विदेश

UP : स्कूल बस और वैन की जोरदार भिड़ंत, तीन बच्चों समेत चार की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के म्याऊं थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूल बस ड्राइवर और तीन बच्चों की मौत हो गई। हादसे में 15 से अधिक बच्चे घायल बताए गए हैं। कई बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या की बढ़ सकती है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, हादसा बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस और स्कूल वैन की टक्कर होने की वजह से हुआ है। 

जानकारी मिलते ही डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह प्रशासनिक अमले के साथ घटनास्थल पहुंच गए। डीएम ने बताया कि म्याऊं थाना क्षेत्र में स्कूल बस और वैन की टक्कर हुई है। हादसे में अभी बस चालक और दो छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है। 16 छात्र घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बच्चों के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, एक छात्रा को भी मृत घोषित कर दिया गया है। 

हादसे में इनकी हुई मौत 
1- हर्षित पुत्र ओमेंद्र निवासी लाभारी
2- पारुल/ खुशी पुत्री हरवंश नवीगंज
3- अमित पुत्र मोरपाल निवासी ग्योति
4- गांव लाभारी निवासी ओमेंद्र, स्कूल बस चालक 

जानकारी के मुताबिक कस्बा म्याऊं स्थित एसआरपीएस स्कूल की वैन और सत्यदेव इंटर कॉलेज की बस गांवों से बच्चों को लेकर जा रही थी। नवीगंज के पास स्कूल बस और वैन की तेज टक्कर हो गई। हादसा होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया।

अस्पताल में मची चीख-पुकार 
अस्पताल में बस चालक ओमेंद्र निवासी गांव लभारी और तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बच्चों में एक बस चालक का बेटा था। जानकारी मिलते ही मृतक बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। मासूम के शवों को देखकर चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक हादसे ने हर किसी का दिल झकझोर दिया है। 

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

7 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

8 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

8 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

8 hours ago