शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इलाके में सुरक्षाबल तैनात हैं।
शोपियां जिले के नौपोरा नदीगाम में आतंकियों की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया गया। कई लोगों से पूछताछ की भी गई। इस बीच जब एक इलाके में सुरक्षाबल पहुंचे तो वहां मौजूद आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक एक आतंकी मारा गया है। दरअसल सुरक्षाबलों को इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिल रही थी। संयुक्त अभियान चलाया गया। इससे पहले 27 जनवरी बुधवार को शोपियां जिले के ही चक नौगाम इलाके में मुठभेड़ हुई थी।
कई घंटे तक चली फायरिंग में तीन जवान घायल हो गए। अंधेरे का फायदा उठाते हुए पाकिस्तानी समेत दो आतंकी मौके से भाग निकले। आतंकियों की तलाश में पूरे इलाके में अभियान चल रहा था। नौगाम इलाके में एक इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया।
पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर घर-घर तलाशी शुरू की। तलाशी शुरू होते ही आतंकियों ने एडवांस पार्टी के जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिसमें सेना के तीन जवान घायल हो गए। जवानों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया। इस बीच अंधेरे के चलते रात में अभियान स्थगित कर दिया गया।
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में बताया कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद 439 आतंकवादी मारे गए। इस अवधि के दौरान 98 नागरिकों की जान चली गई जबकि 109 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं। प्रदेश में 541 आतंकी घटनाएं दर्ज की गई।
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और…
भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय तो है, लेकिन तेज बारिश का दौर…
रायपुर । यूरो कंपनी से जुड़े करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कृषि विभाग द्वारा प्रतिष्ठित डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार 2026 हेतु जिले…
रायपुर । राजधानी के सप्रे मैदान एवं डिग्री गर्ल्स कॉलेज मैदान में आयोजित 'प्रथम छत्तीसगढ़…
प्रदूषण नियंत्रण के साथ भू-जल संवर्धन को भी मिल रहा बढ़ावा बालोद । स्वच्छ भारत…