क्राइम

जशपुर : वाटर फॉल घूमने आए युवकों ने शिक्षिका से किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में पुलिस

जशपुर जिले के दनगरी वाटर फॉल घूमाने के नाम पर दो युवकों ने जशपुर जिले के एक निजी स्कूल की शिक्षिका से सामूहिक दुष्कर्म किया है। युवकों की शिक्षिका से पहले से जान पहचान थी। घटना चार सितंबर की है। घटना की शिकायत पंडरापाट चौकी में दर्ज कराई गई। बगीचा पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जशपुर जिले के एक निजी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका को साथ लेकर कुसमी निवासी सद्दाम खान उर्फ सोनू और इम्तियाज चार सितंबर को जशपुर जिले के मनोहरपुर स्थित दनगरी वॉटर फॉल घूमने गए थे। पुलिस को दी गई शिकायत में शिक्षिका ने बताया है कि दोनों आरोपियों से उसकी पहले से जान-पहचान थी और उनके बीच फोन से बातचीत भी होती थी। शिक्षिका से आरोपियों ने दनगरी वाटर फॉल घूमाने के लिए कहा। वह पहले वाटर फॉल जा चुकी थी। दोस्त होने के नाते वह दोनों युवकों को वाटर फॉल घूमाने के लिए राजी हो गई। सोमवार को दोनों युवक जशपुर जिले के मनोहरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षिका को आने के लिए कहा था। दोनों युवक उसे लेकर वाटर फॉल घूमने पहुंचे।

वाटर फॉल घूमने के बाद दोनों युवक शिक्षिका के साथ आसपास के सूनसान क्षेत्र में घूम रहे थे। आसपास के क्षेत्र में पुटुस की झाड़ियां हैं। यहां दोनों युवकों ने शिक्षिका के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी किसी को भी देने पर उन्होंने शिक्षिका को जान से माने की धमकी दी और फरार हो गए।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

8 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

8 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

9 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

10 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

10 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

10 hours ago