छत्तीसगढ़

जशपुर : हाथी ने महिला को कुचला, मौत

जिले के बादलखोल अभ्यारण्य के पास हाथी ने एक महिला को कुचलकर मार डाला. वहीं महिला के पति अपने दो बच्चों के साथ भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई. घटना की सूचना पर बगीचा वन परिक्षेत्र अमला मौके पर पहुंचा गया है। बताया जा रहा है कि बांसझार गांव से महिला अपने परिवार के साथ बेटी के ससुराल से वापस लौट रही थी तभी परिवार पर हाथियों ने हमला कर दिया। कुटमा क्षेत्र में हाथी विचरण कर धान और मक्का फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बादलखोल अभ्यारण्य अमला की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, मृतक ठुंनकी बाई बगीचा वनपरिक्षेत्र के कुटमा गांव की रहने वाली है. परिवार के साथ वह अपनी बेटी के ससुराल से लौट रही थी. इस दौरान कुटमा सलखाडांड़ के पास हाथी के कुचलने से महिला की मौत हो गई. वहीं पति अपनी बेटी के दो बच्चों के साथ भागकर जान बचाई. ये घटना कुटमा गांव की है।

यहां बादलखोल अभ्यारण्य में विचरण कर रहे हाथियों के तीन अलग-अलग दल आऐ दिन समीप के रिहायशी इलाकों में पहुंच कर जमकर उत्पात मचा रहे हैं. इन दिनों किसानों के खेतों में मक्का और धान की फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ हाथी घरों को भी क्षतिग्रस्त कर वहां रखा अनाज चट कर जा रहे हैं। बादलखोल अभ्यारण्य का मुख्यालय अम्बिकापुर होने के कारण स्थानीय अमला ग्रामीणों की सूचना के बाद भी मदद करने नहीं पहुंचता है. हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग के कर्मचारियों के नजर नहीं रखने से यहां 6 गांव के लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

kgnews

Recent Posts

उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़

उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़

उमरिया  उमरिया में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से…

21 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया…

42 minutes ago
CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…

1 hour ago
CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

जगदलपुर। बाइक सवार बदमाश पर्स छीनते समय युवती को 100 मीटर तक घसीटते चला गया।…

1 hour ago
CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी…

1 hour ago
CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

कोरबा। कुसमुंडा खदान में देर रात हुए एक गंभीर हादसे में भारी वाहन की चपेट…

1 hour ago