छत्तीसगढ़

जस झांकी प्रतियोगिता में पहुंचे भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री जगजीत सिंह भाटिया 

राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रेंगाकठेरा, जादूटोला, सोनसायटोला में नवरात्रि के पावन अवसर पर जगत जननी मां अंबे भवानी की स्थापना की गई हैं। पंचमी के अवसर पर समिति  एवं ग्रामवासी के द्वारा दो दिवसीय जस झांकी का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि जगजीत सिंह भाटिया (लक्की) पूर्व प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा, अध्यक्षता छन्नूलाल साहू वरिष्ठ भाजपा नेता, विशेष अतिथि पूरन साहू, द्वारिका सहारे जनपद सदस्य, हुमन चंद्रवंशी सरपंच उपस्थित थे।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई व आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्रवासियों के लिए मंगल कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री भाटिया ने कहा-नवरात्रि के पावन अवसर पर समिति एवं ग्रामवासियों के द्वारा जस झांकी का आयोजन किया गया है। जस झांकी के माध्यम से अलग-अलग मंडलियां देवी की महिमा का यशगान करते हैं, जिसे आप हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात कर अज्ञानता, अंधकार रूपी महिषासुर का वध कर नौ दिनों में ये कोशिश होनी चाहिए। अपने जीवन सदाचार, सद्गुण को समाहित कर नेक कार्य करें, एक-दूसरे का सुख-दुख में साथ दें, जीवन को स्वालंबी बनाये। मातारानी से मैं यही कामना करता हूं आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो और प्राणियों में विश्वास हो और जगत का कल्याण हो। आप सभी ने अपने ग्राम के कार्यक्रम में स्थान दिया, इसके लिए आपका हृदय से आभार।उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम रेंगाकठेरा  कुंवर सिंह, लक्ष्मण हुंडरे, द्वारिका सहारे जनपद सदस्य, हेमराज साहू, दल्लू साहू, किशोर यादव, हेतराम साहू, आत्मा राम, जगदीश चंद्रवंशी, ग्राम सोनसायटोला से मोहन भरतद्वाज, हेमू राम, आनंद राम साहू, शिव निषाद, बेदलाल, राजेन्द्र गंधर्व, पिलेश साहू, तिलक निर्मलकर, ओंकार यादव, बीरबल कोलियरे, लखन साहू, भूषण मानिकपुरी एवं ग्राम जादूटोला से पूरन साहू, केशव साहू, इतवारी साहू, आत्मा राम ठाकुर, रोशन सलामे एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, साहित्य और लोककला का होगा भव्य संगम …

CG : ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, साहित्य और लोककला का होगा भव्य संगम …

अम्बिकापुर । सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक धरोहर रामगढ़ में आषाढ़ के प्रथम…

11 minutes ago
CG : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

CG : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । बच्चों की असाधारण प्रतिभा और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने…

15 minutes ago
CG : पशुओं के बीमार होने पर डायल करें हेल्पलाइन 1962 …

CG : पशुओं के बीमार होने पर डायल करें हेल्पलाइन 1962 …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित और छत्तीसगढ़ सरकार…

17 minutes ago
कोंडागांव में पंचायत भवन की छत का पलस्तर गिरा, दो प्रशिक्षु युवतियां घायल

कोंडागांव में पंचायत भवन की छत का पलस्तर गिरा, दो प्रशिक्षु युवतियां घायल

कोंडागांव. मालगांव पंचायत भवन में सिलाई प्रशिक्षण के दौरान बड़ा हादसा टल गया. भवन की…

17 minutes ago
CG : खनिज नियम के उल्लंघन पर 3 क्रेशर सील …

CG : खनिज नियम के उल्लंघन पर 3 क्रेशर सील …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देशानुसार खनिज अमला द्वारा शनिवार…

18 minutes ago
रायपुर में पवन खेड़ा का RSS पर हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं, राम के नाम पर भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं

रायपुर में पवन खेड़ा का RSS पर हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं, राम के नाम पर भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं

रायपुर  कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि…

24 minutes ago