जींद-भिवानी मार्ग पर गांव बीबीपुर के पास भिवानी रोडवेज की एक बस तथा क्रूजर जीप के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा सुबह दस बजे हुआ। फिलहाल इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी रोहताश ढुल नागरिक अस्पताल में पहुंचे वहीं अस्पताल के सभी चिकित्सकों को तुरंत एमरजेंसी में पहुंचने के आदेश जारी किए गए हैं। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हा-हाकार मचा हुआ है। फिलहाल मरने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि वह कहां के रहने वाले हैं। मौके पर ही चार लोगों की मौत
भिवानी डिपो की एक बस सुबह साढ़े नौ बजे जींद बस स्टैंड से निकली थी। जब वह बीबीपुर गांव के पास पहुंची तो मुंढाल से सवारी भरकर चली एक क्रूजर जीप से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में क्रूजर जीप के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते ही हाहाकार मच गया। मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां दो लोगों की और मौत हो गई। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया
इस हादसे में तीन महिलाएं, एक बच्चा व छह अन्य लोगों समेत 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा है। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि सभी चिकित्सकों को तुरंत नागरिक अस्पताल के इमजरेंसी वार्ड में पहुंचने के लिए कहा गया है। घायलों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल हादसे के कारण के बारे में कोई सूचना नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेज बारिश होने के कारण सामने कुछ दिखाई नहीं देने के कारण यह हादसा हुआ बताया जा रहा है।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…