छत्तीसगढ़

ज्वेलरी शोरूम को बनाया निशाना, एनकाउंटर में ढेर हुआ एक आरोपी

हरिद्वार में ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों की डकैती में शामिल रहे अपराधी सतेंद्र पाल उर्फ लक्की को रविवार देर रात बहादराबाद क्षेत्र में एनकाउंटर में ढहा देने के बाद हरिद्वार पुलिस ने सोमवार दोपहर गैंग के सदस्य भी दबोच लिए। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए करीब पचास लाख के जेवरात बरामद होने का दावा हरिद्वार पुलिस ने किया है। पुलिस का दावा है कि फरार चल रहे गैंग लीडर सुभाष समेत दो आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रविवार शाम भेल तिराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान एसओ बहादराबाद नरेश राठौड़ ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को रोकना चाहा था लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया था। पुलिस टीम ने पीछा कर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों को धनौरी मार्ग पर घेर लिया था। पथरी रौ पुल से पहले पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश मारा गया था जबकि एक बदमाश फरार हो गया था।

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम डकैती कांड में शामिल रहे एक लाख के इनामी अपराधी सतेंद्र पाल उर्फ नक्की पुत्र राजपाल सिंह निवासी मुक्तसर पंजाब के रूप में हुई थी। घटनास्थल से मिले एक बैग से लूटे गए जेवरात, असलहा बरामद हुआ था। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई थी।

पुलिस टीम ने बहादराबाद क्षेत्र में हाईवे पर ख्याति ढाबे के पास वारदात में शामिल रहे गुरदीप सिंह उर्फ मोनी पुत्र बूटा सिंह निवासी श्री मूसा साहब बुढ़ा गुर्जर रोड मेंमां सिंह बस्ती थाना सिटी मुक्तसर पंजाब और जयदीप सिंह उर्फ माना पुत्र धर्मेंद्र सिंह उर्फ राजू निवासी मूसा साहिब गुर्जर रोड मेंमासिंह बस्ती थाना सिटी मुक्तसर जिला मुक्तसर पंजाब को दबेाच लिया।

ज्वेलरी शोरूम में शामिल पकड़े गए डकैतों से पुलिस ने लाखों के गहने बरामद करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से आठ सोने के कड़े, 14 सोने की चेन, दो सोने के ब्राशनेट, एक अंगूठी, एक सोने का हार, 14 सोने के झुमके, वारदात में प्रयुक्त 32 बोर की एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि ज्वेलरी शोरूम में शामिल डकैतों के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। बताया कि मारे गए आरोपी के खिलाफ मुक्तसर पंजाब में एनडीपीएस ऐक्ट के मुकदमें दर्ज चले आते है। गिरफ्त में आए आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

बताया कि फरार चल रहे गैंग लीडर सुभाष निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली और अमन निवासी पिंडी पंजाब की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें जगह जगह दबिश दे रही है। बताया कि गैंगलीडर के गिरफ्त में आने पर बाकी जेवरात की रिकवरी की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

7 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

8 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

8 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

8 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

8 hours ago