अवर्गीकृत

ठंड में सुबह उठकर कितने गिलास पानी पीना चाहिए ?

कुछ हेल्दी आदतों को अपको रुटीन में जरूर शामिल कर लेना चाहिए। जिसमें सुबह पानी पीने की आदत भी शामिल है। ज्यातार लोग सुबह बेड टी या कॉफी लेते हैं जिससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। हेल्दी लाइफस्टाइल के हिसाब से आपको सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीना चाहिए। सर्दी हो या गर्मी अगर आप सुबह गुनगुना पानी पीते हैं तो इससे पेट और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। पानी से दिन की शुरूआत करना अच्छा माना जाता है। सर्दियों में ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए। जानिए ठंड में सुबह कितने गिलास पानी पीना चाहिए और कैसे?

सर्दियों में सुबह खाली पेट गुनगुना पानी ही पीना चाहिए। इससे पाचन बेहतर होता है। सुबह पानी पीने से शरीर में जमा खराब पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और बॉडी डिटॉक्स होती है। इसलिए सुबह पानी पीने का आदत जरूर बना लें।

सर्दियों में सुबह कितने गिलास पानी पीना चाहिए?

ठंड में लोग दिनभर में कम पानी ही पी पाते हैं। इसकी वजह है प्यास कम लगना। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो सुबह ही 2-3 गिलास गुनगुना पानी पी लें। ध्यान रखें सुबह गुनगुना पानी ही पीना है। आप चाहें तो ब्रश करने के बाद भी पानी पी सकते हैं। कोशिश करें 2-3 गिलास पानी तो पी ही लें। आपको शुरुआत में इतना पानी एक बार में पीने में मुश्किल आ सकती है। इसलिए 1 गिलास गुनगुने पानी से दिन की शुरुआत करें।

सुबह खाली पेट शहद पानी

आप चाहें तो सुबह गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद डालकर पी लें। इससे आपको भरपूर एनर्जी मिलेगी। जिन लोगों को नींबू से एसिड नहीं बनता वो नींबू पानी भी पी सकते हैं। हालांकि नींबू पानी पीने के कम से कम आधा घंटे बाद ही चाय पीनी चाहिए। शहद पानी के 10-15 मिनट बाद चाय पी सकते हैं। इससे वजन घटाना भी आपके लिए आसान हो जाएगा। ध्यान रखें सुबह बैठकर ही पानी पीएं। पानी सिप कर करके ही पीएं।

सुबह गुनगुना पानी पीने के फायदे

सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पाचन बेहतर बनता है। इससे पोषक तत्वों को तोड़ने में मदद मिलती है। सुबह ही पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है। इससे आप दिनभर एनर्जी फील करते हैं। सर्दियों में सुबह गर्म पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। सुबह खाली पेट पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे शरीर और दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई अच्छी होती है। दिमाग एक्टिव होता है और बॉडी डिटॉक्स होती है। सुबह पानी पीने से कब्ज दूर होती है और पेट साफ होता है। इससे लिवर और किडनी पर प्रेशर कम पड़ता है। सुबह खाली पेट पानी पीने से स्किन भी ग्लो करती है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : जिला पंचायत -शिक्षा स्थाई समिति की बैठक 9 जून को

राजनांदगांव : जिला पंचायत -शिक्षा स्थाई समिति की बैठक 9 जून को

राजनांदगांव । जिला पंचायत -शिक्षा स्थाई समिति की बैठक 9 जून 2026 को दोपहर 3.30…

20 minutes ago
राजनांदगांव : नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम व उप निर्वाचन

राजनांदगांव : नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम व उप निर्वाचन

- जिले में मतदान शांतिपूर्वक संपन्नराजनांदगांव । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय…

23 minutes ago
राजनांदगांव : नगर पालिक निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए किए जा रहे निरंतर कार्य

राजनांदगांव : नगर पालिक निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए किए जा रहे निरंतर कार्य

- हरियाली संरक्षण से लेकर स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं का किया जा रहा सुदृढ़ीकरण- ग्रीष्म…

25 minutes ago
बस्तर में समय से पहले पहुंच सकता है मानसून, हवाओं की रफ्तार पर टिकी आगे बढ़ने की चाल

बस्तर में समय से पहले पहुंच सकता है मानसून, हवाओं की रफ्तार पर टिकी आगे बढ़ने की चाल

जगदलपुर. भीषण गर्मी के बीच बस्तरवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। इस…

29 minutes ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना से गणेश राम कंवर का बना पक्का घर

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना से गणेश राम कंवर का बना पक्का घर

- पक्का घर बनने से जीवन में आया सकारात्मक बदलावराजनांदगांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं…

29 minutes ago