डोंगरगढ़ : अब बिना जाति प्रमाण पत्र के भी भर सकेंगे नवोदय विद्यालय प्रवेश फॉर्म

डोंगरगढ़। जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी हैं। इस बार नवोदय विद्यालय समिति ने आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए जाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। अब विद्यार्थी बिना जाति प्रमाण पत्र अपलोड किए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हालांकि चयन के बाद प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
यह परीक्षा राजनांदगांवए खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों के अंतर्गत आने वाले कुल 9 विकासखंडों में आयोजित की जाएगी।

पिछले वर्ष नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए 21,067 आवेदन प्राप्त हुए थे, जबकि इस वर्ष अभी तक केवल 9,959 फॉर्म ही भरे गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस बार फॉर्म भरने की रफ्तार धीमी है और जागरूकता की जरूरत है।
नवोदय विद्यालय भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित पूर्णतः आवासीय, निशुल्क और उच्च गुणवत्ता वाला विद्यालय है। यह सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है और इसके पूर्व छात्र देश-विदेश में प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं।
विद्यालय प्रशासन ने जिले के सभी अभिभावकों, शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों से अपील की है कि वे योग्य बच्चों के आवेदन समय पर भरवाएं। अब जाति प्रमाण पत्र के बिना भी फॉर्म भरना संभव है, जिससे प्रक्रिया आसान हो गई है।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 है। यह सूचना जनहित में जारी की गई है।

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

3 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

3 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

3 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

4 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

4 hours ago