डोंगरगढ़ : एक करोड़ 68 लाख की धोखाधड़ी, बैंक प्रबंधन की कार्यशैली पर भी सवाल

डोंगरगढ़ | एक्सिस बैंक की डोंगरगढ़ शाखा में बैंककर्मी ने ग्राहकों को भरोसे में लेकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। मामले में दोषी बैंककर्मी उमेश गोरले के खिलाफ डोंगरगढ़ थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। पहली एफआईआर में एक करोड़ 68 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामनें आनें के बाद और भी पीड़ित ग्राहक शिकायत लेकर बैंक पहुंच रहे है। बैंककर्मी उमेश गोरले डोंगरगढ़ ब्रांच में करीब 15 वर्षों से पदस्थ था।

स्थानीय होने की वजह से उसने ग्राहकों का पहले विश्वास जीत लिया इसके बाद 2022 से 2025 के बीच तीन वर्षों में धोखाधड़ी को अंजाम दिया। किसी ग्राहक के फिक्स डिपॉजिट पर लोन तो किसी के खातें से दस्तावेज सत्यापन के नाम पर रकम को ही पार कर दिया। ग्राहकों को धोखाधड़ी की भनक तक नहीं लगने दी। दो माह पहले जब कुछ ग्राहक बैंक पहुंचे तो एक-एक कर मामलें सामनें आएं। जिसके बाद बैंककर्मी द्वारा कुछ ग्राहकों से सम्पर्क कर रकम लौटानें का आश्वासन दिया गया। लेकिन इसके बाद भी कर्मी ने रकम वापस नहीं किया। बैंक मैनेजर रिंकू पंडित ने छह ग्राहकों के शिकायत के आधार पर एक करोड़ 68 लाख छह हजार 528 रु धोखाधड़ी का मामला थानें में दर्ज कराया है।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

13 minutes ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

33 minutes ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

33 minutes ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

1 hour ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

1 hour ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

1 hour ago