विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से पिछले दिनों बच्चे समेत एक मजदूर की मौत के मामले में विद्युत विभाग ने पर्दा डालते हुए अपने अधिकारियों कर्मचारियों को क्लीन चिट दे दी थी। वहीं घटना के बाद पूरे मामले में अब पुलिस ने विद्युत विभाग एवं दो अन्य को इस लापरवाही के संबंध में जवाब मांगा है।
बता दें की ग्राम कन्हारगांव में बड़ी लापरवाही सामने आई थी। गांव में लगे ट्रांसफर का गेट खुला छोड़ दिया था। खेल- खेल में गांव का एक 6 वर्षीय बच्चे ने ट्रांसफार्मर को पकड़ लिया जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी।
जिसके बाद विद्युत विभाग ने मामले की जांच में मकान मालिक को दोषी ठहराया तथा उस पर कार्रवाई के लिए पुलिस थाने पर एफआईआर करने पत्र लिखा गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने विद्युत विभाग, मकान मालिक तथा निर्माणधीन मकान ठेकेदार को नोटिस जारी कर इस लापरवाही पर जवाब मांगा है।
इंदौर मानसून सक्रिय होते ही जंगलों को हरा-भरा बनाने करने की कवायद तेज हो गई…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर, उचित…
भोपाल भोपाल में 1984 में हुए भीषण गैस कांड की याद में अब एक भव्य…
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…