छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले तथा उसकी शादी तय हो जाने पर आत्महत्या करने की धमकी देकर युवती को शादी का रिश्ता तोड़ने पर मजबूर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 जुलाई को पीड़िता ने पुलिस चौकी में लिखित शिकायत की थी 5 वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात आरोपी टोमन लाल पटेल से हुई थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे,15 जुलाई 2019 को करेला भवानी मंदिर में दर्शन के बहाने आरोपी उसे लेकर गया था इसी दौरान शादी करने का झांसा देकर आरोपी टोमन लाल ने उससे दुष्कर्म किया था।इसके बाद लगातार 5 वर्षों तक विवाह करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

पीड़िता का कहना है कि उसने 5 साल के दौरान कई बार आरोपी से शादी करने के लिए कहा लेकिन कोई ना कोई बहाना बनाकर वह हमेशा शादी करने की बात को टाल देता था। इस बीच युवती की शादी भी तय हो गई थी। जब इसका पता आरोपी टोमन को चला तो उसने युवती से कहा कि यदि उसने दूसरी जगह शादी की तो वह जहर खाकर आत्महत्या कर लेगा इससे डर कर युवती ने अपनी शादी भी तोड़ दी थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376,376- 2 एन के तहत अपराध दर्ज किया था,तथा आरोपी को गिरफ्तार किया आरोपी बालोद जिलो के डोंडी लोहारा गांव का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

4 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

4 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

4 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

4 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

4 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

4 hours ago