छत्तीसगढ़

त्यौहारी सीजन में ऑनलाइन शापिंग करते वक्त रहें सावधान…

रायपुर त्योहार पर लोग जमकर शापिंग करते हैं। ई-कामर्स वेबसाइट्स पर दीपावली की सेल शुरू हो चुकी है। साइबर अपराधी आनलाइन शापिंग पर बढ़ती लोगों की रुचि का खूब फायदा उठा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में आनलाइन ठगी के मामले काफी बढ़ गए हैं। उनके निशाने पर बड़ी-बड़ी नामी ई-कामर्स कंपनियां भी हैं। साइबर अपराधी इन एप या वेबसाइट का क्लोन बना कर लोगों को ठग रहे हैं।ऐसे में आनलाइन खरीदी करने वालों को सावधान रहने की जरूरत है। पुलिस ने त्योहारी सीजन को देखते हुए लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। ठग की वेबसाइट ओरिजनल वेबसाइट की जैसी ही लगेगी। यहां आपको प्रोडक्ट्स पर भारी आफर और डिस्काउंट देकर फंसाया जाएगा। जब आप इन वेबसाइट्स या एप पर पेमेंट कर देंगे उसके कुछ देर बाद ये लिंक गायब हो जाएंगी।साइबर अपराधी प्लेस्टोर पर ऐसी फर्जी एप को लांच कर देते हैं जो काफी आसान होता है। प्ले स्टोर पर कई फर्जी एप्स मिल जाएंगे, इन एप को ब्रांडेड ई-कामर्स वेबसाइट्स या एप के फर्जी क्लोन के तौर पर बनाया जाता है। उसके बाद शातिर अपराधी अपनी फर्जी वेबसाइट्स पर आपको सामान पर 60 से 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट आफर देते हैं। सस्ते के झांसे में लोग फंस जाते हैं। पसंदीदा सामान को कम कीमत में मिलते देखकर तुरंत पेमेंट कर देते हैं, लेकिन आपके सामान की डिलिवरी कभी नहीं आती।आनलाइन फर्जी साइट्स से कैसे बचेंकिसी कंपनी की वेबसाइट के बारे में इंटरनेट से पता लगा सकते हैं।किसी भी कंपनी के पेज पर नीचे जाकर कापीराइट वाला आप्शन जरूर देख लें, अगर कंपनी सही होगी तो यहां आपको वैट आइडी भी दिखाई देगी।अगर वेबसाइट के आगे https नहीं लगा है, तो ये वेबसाइट सुरक्षित नहीं है।एसएसएल (सुरक्षित साकेट लेयर) सर्टिफिकेट होने पर वेबसाइट के यूआरएल एड्रेस (यूनिफार्म रिसोर्स लोकेटर) के सामने हमेशा लाक आइन शो होता, इसे जरूर चेक कर लें।वेबसाइट के होम पेज पर जाकर कांटेक्ट पर क्लिक करें। अगर यहां आपको एड्रेस जैसी जानकारी न मिले तो ऐसी साइट्स से शापिंग करने से बचें।ब्रांडेड कंपनी के नाम पर मिलने वाले आफर को जरूर चेक करेरायपुर  साइबर सेल प्रभारी गौरव तिवारी कि त्योहारी सीजन में लोग जमकर आनलाइन शापिंग करते हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। असली और नकली वेबसाइट को देखकर सामान की खरीदी करनी चाहिए। आफर के लालच में नहीं आना चाहिए। ब्रांडेड कंपनी के नाम पर अगर बड़ा आफर दिया जा रहा है तो उसे जरूर चेक कर लें।

kgnews

Recent Posts

एक व्यक्ति सिर्फ एक बार ही बने प्रधानमंत्री’ याचिका पर MP हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को नोटिस

एक व्यक्ति सिर्फ एक बार ही बने प्रधानमंत्री’ याचिका पर MP हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को नोटिस

इंदौर  एक व्यक्ति को एक ही बार प्रधानमंत्री बनाया जाए। देश में वन नेशन-वन पोस्ट…

24 minutes ago
तय समय में पूर्ण करें कार्य, ढिलाई बर्दाश्त नहीं : राज्यमंत्री गौर

तय समय में पूर्ण करें कार्य, ढिलाई बर्दाश्त नहीं : राज्यमंत्री गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने मंगलवार को मंत्रालय…

34 minutes ago
“सेफ क्लिक 2.0” अभियान में जागरूकता के साथ राहत भी दे रही मध्यप्रदेश पुलिस

“सेफ क्लिक 2.0” अभियान में जागरूकता के साथ राहत भी दे रही मध्यप्रदेश पुलिस

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0" के अंतर्गत प्रदेशभर…

44 minutes ago
कटनी पुलिस की बड़ी उपलब्धि

कटनी पुलिस की बड़ी उपलब्धि

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के…

49 minutes ago
यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का “महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन स्थल” मॉडल

यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का “महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन स्थल” मॉडल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 'महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा' के विज़न को साकार करते…

59 minutes ago
उड़ीसा के पेयजल मंत्री नायक ने जल निगम की नवाचार आधारित कार्यप्रणाली की सराहना की

उड़ीसा के पेयजल मंत्री नायक ने जल निगम की नवाचार आधारित कार्यप्रणाली की सराहना की

भोपाल उड़ीसा के पंचायती राज एवं पेयजल मंत्री रबी नारायण नायक के नेतृत्व में आए…

1 hour ago