दुर्ग संभाग के नव पदस्थ सम्भागआयुक्त जे.पी.पाठक ने सोमवार को कमिश्नर कार्यालय दुर्ग में कार्यभार संभाला। पाठक दुर्ग संभाग के दसवें संभाग आयुक्त हैं। भारतीय प्रशासनीक सेवा के वर्ष 2007 बैच के अधिकारी जे.पी. पाठक जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार जिला के कलेक्टर रह चुके है। वे राज्य शासन के आवास एवं पर्यावरण, आबकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण विभागों के सचिव पद को सुशोभित कर चुके हैं। संभागआयुक्त पाठक के दुर्ग पहुंचने पर उपायुक्त (राजस्व) अवध राम टंडन और उपायुक्त (विकास) अजय मिश्रा तथा अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर संभागआयुक्त का आत्मियता पूर्वक स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात संभागआयुक्त पाठक ने कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से कार्यों के संबंध में चर्चा की।
संभागायुक्त से कलेक्टर मीणा ने की मुलाकात दुर्ग संभाग के नव पदस्थ आयुक्त जे.पी. पाठक से कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कलेक्टर ने संभागायुक्त को जिले की गतिविधियों से अवगत कराया।
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर धरमजयगढ़ पुलिस ने पत्नी…
कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में…
बिलासपुर। खेती में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर राज्य के किसान अब कम लागत…
भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भोपाल के एलएनसीटी समूह से जुड़े कई स्थानों पर सोमवार…
रायपुर। प्रदेश के बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक हुई. जिसमें CM साय शामिल हुए. आज दोपहर…
कोरबा । जिले में शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिला…