छत्तीसगढ़

दुर्ग : होटल के कर्मचारी की संदेहजनक मौत

 रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल अल जायका के एक कर्मचारी की रविवार व सोमवार कि दरमियांनी रात संदेहजनक मौत हो गई। कर्मचारी का रक्तरंजित शव पुलिस ने होटल के बगल से बरामद किया है। मृत कर्मचारी का नाम घनश्याम पटेल 30 वर्ष  बताया गया है, जो मंडला मध्यप्रदेश का निवासी था। मृतक शराब पीने का आदी था। जिससे पुलिस के प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि वह शराब के नशे में होटल अल जायका की छत से नीचे गिरकर मौत हुई होगी। यह घटना दुर्घटना है या खुदकुशी या फिर हत्या से जुड़ा है। इन तीनों दिशाओं में मोहननगर पुलिस की जांच जारी है। मामले में होटल के तीन

कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है। मृत कर्मचारी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक मोहन नगर पुलिस को रविवार की देर रात लगभग ढाई बजे के आसपास सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल अल जायका की छत से कर्मचारी घनश्याम पटेल की गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम गृह भिजवाया। पूछताछ में जानकारी सामने आई कि मृतक घनश्याम पटेल होटल में पिछले डेढ़ महीने से वेटर का काम करता था। बताया गया है कि मृतक शराब पीने का आदी था। रविवार की रात भी होटल का काम खत्म करने के बाद वह शराब पीकर आया था। जिसको लेकर होटल संचालक द्वारा उसे फटकार लगाने की बातें भी सामने आई है। इसके बाद वह होटल के छत में बने रूम में सोने चला गया था। रात में लगभग 1.30 बजे उसके छत से गिरने की खबर सामने आई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। बहरहाल इस घटना ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

9 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

9 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

10 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

10 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

10 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

10 hours ago