देवेंद्र यादव के रिहाई शुभकामनाएं के आगे फीका पड़ा मुख्यमंत्री का जन्मदिन- मानव देशमुख

शुक्रवार शाम 6:00 बजे बीते 7 महीने से बलौदा बाजार आगजनी मामले में गिरफ्तार भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के रिहा होते ही युवाओं का जन सैलाब उमर पड़ा हजारों युवाओं ने गर्म जोशी से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं भिलाई विधयाक देवेंद्र यादव का स्वागत कियाइस दौरान राजनांदगांव से देवेंद्र यादव के करीबी माने जाने वाले युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मानव देशमुख ने भी रायपुर पहुंचकर अपने युवा साथियों के साथ स्वागत किया, रायपुर से भिलाई तक विभिन्न जगहों पर देवेंद्र यादव का भव्य स्वागत एवं मिठाई वितरण कार्यक्रम सतनामी समाज,कांग्रेस जन एवं भिलाईवासियों द्वारा किया गया, और देवेंद्र यादव के भलाई कार्यालय पहुंचते ही मानव देशमुख द्वारा उनका केक काटकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीइस दौरान मानव देशमुख ने बताया कि आज देवेंद्र यादव के रिहाई शुभकामनाएं संदेश के सामने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिन संदेश फीका पड़ गया है चारों तरफ देवेंद्र ही देवेंद्र के चर्चे हैं देवेंद्र यादव के रिहा होते ही छत्तीसगढ़ की राजनीति में क्रांति आने वाली है, सतनामी समाज के सम्मान में एवं संविधान की लड़ाई अब देवेंद्र यादव जी पूरे छत्तीसगढ़ में लड़ेंगे, सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं हो सकता अंततः सत्य की जीत हुई है, सारे प्रदेश के युवाओं में हर्ष उत्साह की लहर दौड़ चुकी है, इस दौरान राजनांदगांव से जिला महासचिव नितेश अग्रवाल, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष शिशिर सिन्हा, युवा कांग्रेस महासचिव शादाब अली, संदीप कुर्रे, दीपेश, राकेश, दामन, राहुल, डेविड,आर्यन, कृष्णा, रूपेंद्र, अंकित आदि युवा कांग्रेसी उपस्थित थे

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *