ग्वालियर के पेट्रोल पंप से दिनदहाड़े जिस लड़की का अपहरण किया गया था उसे बरामद कर लिया गया है। वह गुना के एक लॉज में मिली है। पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि तीनों तीन साल से परिचित हैं।ग्वालियर के एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि जिस लड़की को सोमवार को नाका चंद्रवदानी के पास पेट्रोल पंप से गिरफ्तार किया गया था उसे गुना के एक लॉज से बरामद किया गया है। उसे बाइक सवार दो लोग दिनदहाड़े उठाकर ले जाते दिखे थे। वीडियो सामने आने के बाद यह वायरल हो गया था और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे।पुलिस ने लड़की, दोनों आरोपी और घटना में शामिल बाइक को बरामद कर लिया है। बाइक से ही दोनों आरोपी लड़की को गुना तक ले गए थे। यहां एक लॉज में एक आरोपी लड़की के साथ ठहरा था। भिंड की रहने वाली 19 साल की लड़की बस से ग्वालियर आई थी। वह अपने रिश्तेदार के गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। बस स्टैंड पर उतरकर वह पेट्रोल पंप के वॉशरूम में पहुंची थी। उसी वक्त बाइक से दोनों लड़के भी वहां पहुंचते हैं। वॉशरूम से लड़की के निकलने के बाद वह लड़की को बाइक पर बिठाकर फरार हो जाते हैं। परिजनों ने तत्काल झांसी रोड थाना में इसकी जानकारी दी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *