देश-विदेश

UP : कोचिंग जाते समय चेहरे पर चादर डालकर अपहरण, चलती कार से कूदी छात्रा

मेरठ में कोचिंग जाते समय छात्रा के चेहरे पर चादर डालकर बदमाशों ने छात्रा का अपहरण कर लिया। आबूलेन पर हिम्मत कर छात्रा चलती कार से कूदी और परिजनों को जानकारी दी। सदर बाजार पुलिस ने मामला गंगानगर का बताकर छात्रा को टरका दिया।

सदर बाजार प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि इंचौली के कस्तला की रहने वाली इनू सैफी पुत्री महबूब सैफी कक्षा 11 की पढ़ाई कर रही है। रविवार को इनू बच्चा पार्क पर स्थित कोचिंग सेंटर गई थी।

इसके बाद साकेत में ट्यूशन पढ़ने के लिए चली गई। वह वहां से लौट रही थीं। छात्रा का कहना है कि गंगानगर के बक्सर में भी कोचिंग के लिए जाना था। तभी पीछे से आए युवकों ने उसके चेहरे पर चादर डाल दी और कार में डालकर ले जाने लगे।

छात्रा को लेकर कार सवार आबूलेन तक पहुंच गए। इस दौरान छात्रा हिम्मत कर चलती कार से कूद गई। किसी व्यक्ति के मोबाइल से उसने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने फोन कर पुलिस सूचना दी। पीआरवी टीम छात्रा को लेकर सदर बाजार थाने पहुंची। वहीं, छात्रा की तलाश करते हुए परिजन महिला थाने में शिकायत करने पहुंच गए।

छात्रा की जानकारी मिलने पर वह भी सदर बाजार थाने पहुंचे। मामला गंगानगर का होने की वजह से छात्रा को वहां की पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी का कहना है कि गंगानगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला कोचिंग के छात्रों से जुड़ा है, जिस कार में छात्रा को अगवा किया गया था, उसमें एक अन्य लड़की भी थी। 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

3 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

3 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

4 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

5 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

5 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

5 hours ago