छत्तीसगढ़

धमतरी : त्रि स्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2023

जिले के चर्रा, चरमुड़िया, नवागांव (उ) और दर्रा में धारा 144 लागू
जिला दण्डाधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने जारी किया आदेश

धमतरी 15 जून 2023

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2023 संपन्न कराने के लिए चुनाव के प्रचार-प्रसार हेतु विकासखंड कुरूद के ग्राम पंचायत चर्रा, चरमुड़िया, नवागाँव (उ) एवं दर्रा में जुलूस, रैली एवं आम सभाओं के आयोजन किए जायेंगे। इस प्रकार के आयोजनों के दौरान आम व्यक्ति के लाठी, हथियार इत्यादि को लेकर सम्मिलित होने की भी संभावना बनी रहेगी। उक्त क्षेत्रों में भीड़ जमा हो सकती है तथा प्रचार-प्रसार के दौरान रैलियों/जुलूसों में आपस में बलवा, दंगे एवं मारपीट कर शांति भंग करने की प्रबल संभावना बन सकती है।
                           राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव के परिपेक्ष्य में दिए गए निर्देशों में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने कहा गया है। इसके परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने आदेश जारी करते हुए धमतरी जिले के विकासखंड कुरूद के उपरोक्त ग्राम पंचायतों में आग/उप निर्वाचन जिसका मतदान 27 जून 2023 एवं सारणीकरण 30 जून 2023 को संपन्न होने जा रहा है एवं जिसकी प्रक्रिया की तैयारियां प्रारंभ हो गयी है। इस दरम्यान शांति भंग होने का अंदेशा है, जो सामान्य जन जीवन एवं लोक सम्पत्ति के लिए खतरा पैदा कर सकता है एवं शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष चुनाव मे बाधा खड़े कर सकते है । लोक जीवन एवं लोक सम्पत्ति की सुरक्षा को उत्पन्न होने वाले खतरे को रोका जाना आवश्यक हो गया है, ताकि निर्वाचन मे मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग भय मुक्त वातारण में निर्भयतापूर्वक कर सके।
जिला दंडाधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (1) के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए विकास खंड कुरूद के ग्राम पंचायत चर्रा, चरगुडिया, नवागाँव (उ) एवं दर्रा के लिए आदेश पारित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति उपरोक्त चारों विकासखंडों के जिन-जिन ग्राम पंचायतों में आम/उप निर्वाचन होना है के सार्वजनिक स्थलों, जुलूस या रैली तथा आमसभा के दौरान किसी भी प्रकार का शस्त्र, लाठी, बल्लम, तलवार, रॉड, चैन एवं अन्य हथियार अपने साथ लेकर नहीं चलेगा और न ही रखेगा। यह आदेश धमतरी जिले के उन-उन ग्राम पंचायतों में जहाँ आम/उप निर्वाचन होना है, की सीमाओं में यथास्थिति जन साधारण पर लागू माना जावेगा। परंतु यह आदेश कर्तव्य पर कार्यरत शासकीय कर्मचारियों पर और ऐसे व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा, जो हथियार धारण करने की मान्यता रखते हैं। यह आदेश जन साधारण को संबोधित है एवं समयाभाव के कारण प्रत्येक जन साधारण पर तामिल किया जाना संभव नहीं है। अत यह आदेश दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 की उपधारा (2) के अंतर्गत एक पक्षीय रूप से पारित किया जाता है  और यह आदेश तत्काल प्रभावशील होकर आगामी 30 जून 2023 तक प्रभावशील रहेगा।

kgnews

Recent Posts

CG : जिले में 8 जुलाई को 61.8 मिमी औसत वर्षा …

CG : जिले में 8 जुलाई को 61.8 मिमी औसत वर्षा …

जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से 08 जुलाई 2026 तक 2035.0 मिमी औसत…

5 minutes ago
CG : कोतवाली थाने से फरार हुई चोरी की आरोपी महिला, तीन आरक्षक निलंबित …

CG : कोतवाली थाने से फरार हुई चोरी की आरोपी महिला, तीन आरक्षक निलंबित …

बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। चोरी…

19 minutes ago
CG : भिलाई निगम इतिहास में पहली बार महिला आयुक्त, 27वीं कमिश्नर बनीं सुरुचि सिंह …

CG : भिलाई निगम इतिहास में पहली बार महिला आयुक्त, 27वीं कमिश्नर बनीं सुरुचि सिंह …

भिलाईनगर । भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय का तबादला कर उन्हें अपर…

24 minutes ago
छत्तीसगढ़ में उद्योगों के लिए नया नियम, एक हेक्टेयर भूमि पर लगाने होंगे 2,500 पौधे

छत्तीसगढ़ में उद्योगों के लिए नया नियम, एक हेक्टेयर भूमि पर लगाने होंगे 2,500 पौधे

रायपुर. प्रदेश में उद्योगों को अपने प्रत्येक हेक्टेयर क्षेत्र में न्यूनतम 2,500 पौधे लगाने होंगे।…

25 minutes ago
‘जिसे कभी देखा नहीं, उसने मुझे पिता बना लिया’, राजनांदगांव में एक वोट से जीते पार्षद पर नया विवाद

‘जिसे कभी देखा नहीं, उसने मुझे पिता बना लिया’, राजनांदगांव में एक वोट से जीते पार्षद पर नया विवाद

खैरागढ़. राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत घुमका के वार्ड क्रमांक-14 से महज एक वोट से…

1 hour ago
डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा - मुख्यमंत्री विष्णु देव…

2 hours ago