छत्तीसगढ़

धमतरी : दीदी की रसोई से माधवी ने कम समय में लिखी तरक्की की एक नई कहानी

दीदी की रसोई में मिलने वाली लेमनग्रास चाय, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के मुरीद हुए लोग

आसपास के क्षेत्र में माधवी बनी ‘‘दीदी की रसोई’’ वाली दीदी

कुछ करने के जुनुन ने सफलता का रास्ता दिखाया – माधवी निर्मलकर

धमतरी, 17 जून 2023

जिले के समीप स्थित ग्राम पंचायत भटगांव की बिहान से जुड़ी समूह की महिलाओं ने सफलता की एक नई इबारत लिख दी है। कभी ये महिलाएं परंपरागत कामों में अपना जीवन यापन करती थीं, वहीं आज ’दीदी की रसोई’ नाम से छत्तीसगढ़ी व्यंजन वाली गढ़कलेवा चला रही हैं। भटगांव में दीदी की रसोई के माध्यम से बिहान की महिलाएं रेस्टोरेंट के व्यवसाय में उतरी और कम समय में एक नई कहानी लिख डाली। धमतरी जिले का ग्राम भटगांव पूर्व से लेमनग्रास की खेती हेतु प्रसिद्ध था, लेकिन अब लोग इसे ’दीदी की रसोई’ के लिए भी जानने लगे है। इस रसोई का संचालन शारदा महिला स्व सहायता समूह की माधवी निर्मलकर सहित अन्य सदस्यों द्वारा की जा रही है।

                    माधवी निर्मलकर ने बताया कि ग्राम पंचायत कार्यालय में रसोई संचालन के लिए आवेदन किया था और चयन होते ही रसोई का संचालन शुरू कर दिया। बिहान समूह की बचत की राशि को कच्चा माल, फर्नीचर, रसोई सजाने में लगाई। गुणवत्तायुक्त व्यंजन, शुद्ध सामग्री का प्रयोग, सही दाम और सफाई ने कुछ ही दिनों में रसोई को शोहरत दे दी। लोग रसोई में मिलने वाली लेमनग्रास चाय, छत्तीसगढ़ी व्यंजन और भोजन के मुरीद हैं। दीदी की रसोई में अधिकारी-कर्मचारी सहित आसपास के मजदूर, ग्रामीण और राहगीर लेमनग्रास चाय, छत्तीसगढ़ी व्यंजन और भोजन करने आते हैं। माधवी ने बताया कि हर माह रसोई से लगभग 5-6 हजार रुपये से अधिक की आय होती है। रसोई के लिए भवन ग्राम पंचायत की ओर से मुहैया कराया गया है और शीघ्र ही दीदी की रसोई रीपा अंतर्गत बनाए गए भवन में संचालित होगा। दीदी की रसोई चलाने वाली बिहान समूह की माधवी बताती हैं कि कभी केवल गृह कार्य व मजदूरी पर ही निर्भर रहते थे, परन्तु दीदी की रसोई ने उन्हें अपनी प्रतिभा जिला स्तर पर लाने का मौका प्रदान किया। अब वे इससे आजीविका के साथ-साथ अपना नाम भी उजागर कर रहीं हैं। इसके लिए वे तथा उनका पूरा समूह परिवार प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जिला प्रशासन का धन्यवाद करता है।         वर्तमान में दीदी की रसोई को ग्रामीण, निकटतम सरकारी संस्थाएं तथा विकासखंड स्तरीय विभिन्न शासकीय आर्डर मिल रहे हैं। चूँकि भटगांव का आईटीआई कॉलेज, उप स्वास्थ्य केंद्र तथा स्कूल जैसी संस्थाने दीदी की रसोई के नजदीक हैं, जिससे यहां आने वाले विद्यार्थी व स्टाफ इनके ग्राहक के रूप में लाभ ले रहे हैं तथा विगत 2 वर्षों में दीदी के रसोई से बिहान जनपद पंचायत धमतरी, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, उप स्वास्थ्य केंद्र, जनपद स्तरीय बैठक तथा ग्राम पंचायत इत्यादि में होने वाले बैठक से अब तक कुल राशि 2 लाख 43 हजार 876 रुपए का आर्डर प्राप्त हो चुका है तथा भविष्य में इसके बढ़ने की पूरी संभावना है। जिला प्रशासन द्वारा रीपा अंतर्गत भटगांव ग्राम को भी लिया गया है, जिसके तहत दीदी की रसोई की अधोसंरचना पर भी व्यय किया जाना प्रस्तावित है। इसमें ग्राहकों के बैठने की व्यवस्था, कांप्लेक्स, बिजली कनेक्शन इत्यादि का विकास करते हुए इसे राहगीरों के आकर्षण का केंद्र में लाया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने आवश्यक पहल का किया आग्रह

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने आवश्यक पहल का किया आग्रह

रायपुर  उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत कोई भी…

26 minutes ago
बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट स्कूल ऑफ एक्सीलेंस…

31 minutes ago
जबलपुर के बड़ा फुहारा में तीन मंजिला इमारत ढही, क्षेत्र सील

जबलपुर के बड़ा फुहारा में तीन मंजिला इमारत ढही, क्षेत्र सील

 जबलपुर  शहर के पुराने बाजार क्षेत्र बड़ा फुहारा में एक तीन मंजिला जर्जर इमारत ताश…

31 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस ने 2,095गुम एवं चोरी हुए मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए

मध्यप्रदेश पुलिस ने 2,095गुम एवं चोरी हुए मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया…

36 minutes ago
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री भूरिया

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री भूरिया

भोपाल  महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि सरकार बच्चों के…

41 minutes ago
रायपुर के उरला में 3डी फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट, कई मजदूर घायल

रायपुर के उरला में 3डी फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट, कई मजदूर घायल

रायपुर राजधानी के उरला थाना क्षेत्र के बेंद्री स्थित 3डी फैक्ट्री में मंगलवार शाम ऑक्सीजन…

44 minutes ago