छत्तीसगढ़

धमतरी : दोनों आंखों के मोतियाबिंद से उपजे अंधत्व से मुक्त हुआ धमतरी जिला

सर्वेक्षित सूची के आधार पर सभी 223 मरीजों का जिला अस्पताल में किया गया सफल ऑपरेशन राज्य शासन के निर्देश के परिपालन में दोनों आंखों में मोतियाबंद से उपजे अंधत्व के मामले में धमतरी जिले ने शत-प्रतिशत कामयाबी हासिल कर ली है। सर्वेक्षण किए गए सभी चिन्हांकित मरीजों का जिला अस्पताल में सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर लिया गया है। अब वे अपनी आंखों से चीजों को देख पा रहे हैं। इस संबंध में बताया गया कि अप्रैल 2022 से दोनों आंखों से मोतियाबिंद वाले मरीजों का सर्वेक्षण किया गया, जिसमें 223 मरीज पाए गए थे, इन सभी का ऑपरेशन किया गया है।
इस संबंध में बताया गया कि दोनों आंखों में मोतियाबिंद हो जाने से मरीज को तीन मीटर से अधिक दूरी का ऑब्जेक्ट दिखाई नहीं देता। यह एक तरह का अंधत्व की स्थिति है जिसके चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे दृष्टिगत करते हुए राज्य शासन ने दोनों आंखों मंे मोतियाबिंद से प्रभावित मरीजों को सर्वे कराने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें कम से एक आंख से दिखाई दे और वे सामान्य लोगों की तरह जीवन-यापन कर सके। उक्त निर्देश के परिपालन में गत वर्ष अप्रैल माह से अब तक 223 मरीजों का चिन्हांकन किया गया, जिनका सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। 
अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. जे.एस. खालसा ने बताया कि मोतियाबिंद उम्र के साथ उपजने वाली बीमारी है जिसके कारण मरीज की आंखों की दृश्यमानता कम हो जाती है और धुंधला दिखाई देने लगता है। उन्होंने बताया कि यह उपचार योग्य होता है, जिसे 10-15 मिनट के ऑपरेशन से ठीक किया जाना संभव है। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के. मण्डल के मार्गदर्शन में जिले के गांवों एवं शहरों में सघन सर्वे कराया गया और चिन्हांकित सभी 223 मरीजों का ऑपरेशन किया गया। दोनों आंखों से मोतियाबिंद के मरीज आज अपनी आंखों की ज्योति पाने में सफल हैं और सामान्य लोगों की तरह जीवन-यापन कर रहे हैं। अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ने यह भी बताया कि इसी तारतम्य में जिला अस्पताल में अप्रैल 2022 से अब तक मोतियाबिंद के तीन हजार 350 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। जिला अस्पताल के साथ-साथ निजी स्वास्थ्य संस्थानों में भी अब तक किए गए ऑपरेशन से पिछले एक साल में पांच हजार मरीजों की आंखों का सफलतम ऑपरेशन किया गया है। इस कार्य में अस्पताल अधीक्षक सह सिविल सर्जन डॉ. ए.के. टोंडर सहित सम्पूर्ण स्टाफ का सतत् परिश्रम रहा, जिसके परिणामस्वरूप धमतरी जिला दोनों आंखों के मोतियाबिंद से हुए अंधत्व की स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

9 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

9 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

9 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

9 hours ago