छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत के साथ एक बार फिर प्रदेश में सरकार बना रही है. दूसरी ओर अब प्रदेश के नगर निगमों में भी सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा जुट गई है. वहीं धमतरी नगर निगम में सत्ता कांग्रेस की है. ऐसे में यहां के भाजपा पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लाकर महापौर को हटाने की तैयारी में जुट गए हैं. बता दें कि नगर निगम धमतरी में कांग्रेस के 21 पार्षद थे, लेकिन कांग्रेस ने एक पार्षद को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. ऐसे में अब कांग्रेस के पास 20 पार्षद बच गए हैं. वहीं भाजपा पार्षदों की सख्या 19 है. अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 26 पार्षद का होना जरूरी है. भाजपा पार्षदों का कहना है कि नगर निगम में भी अब उनका कब्जा होगा. वहीं कांग्रेसी पार्षदों का कहना है भाजपा के अविश्वास प्रस्ताव से उन्हें कोई फर्क नही पड़ेगा. सभी कांग्रेस के पार्षद एक साथ हैं.
भोपाल प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध, बैतूल जिले की भैंसदेही तहसील…
रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों, मैदानी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सक्ती जिला कार्यालय में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मां नर्मदा प्रदेश की 33 प्रतिशत…
भोपाल मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल द्वारा मानव संसाधन सुदृढ़ीकरण एवं युवाओं…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर…