छत्तीसगढ़

धमतरी : लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने महाविद्यालयों में चलाया जा रहा अभियान

धमतरी, 22 अगस्त 2023

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर और सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप जिला नोडल अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रहीं हैं। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में युवा वर्ग को अधिक से अधिक जोड़ा जाए और रचनात्मक गतिविधियों में इन युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
                   इसी तारतम्य में आज शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय धमतरी, कॉम्पटेक महाविद्यालय धमतरी, संत गुरू घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद, जेनेसिस कॉलेज में मतदाता जागरूकता के तहत छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें मतदाता पहचान पत्र में नाम जुड़वाने की ऑनलाइन व ऑफलाइन की प्रक्रिया बताई गई। इस अवसर पर द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोडऩे, काटने, स्थानांतरण एवं संशोधन प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा अपने अभिभावकों एवं आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने कहा गया। इसके साथ ही युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों से जोड़कर लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया। इस अवसर पर संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्य, छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

36 minutes ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

42 minutes ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

47 minutes ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

1 hour ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

1 hour ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

2 hours ago