छत्तीसगढ़

धमतरी : संवरते स्कूल नए कलेवर में आ रहे नजर

स्कूल भवनों का कायाकल्प युद्धस्तर पर जारी, कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी लगातार कर रहे समीक्षा

 शहरी इलाकों से लेकर दूर दराज के स्कूलों का हो रहा जीर्णाेद्धार

 लोगों ने कहा बच्चों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

 74 करोड़ 42 लाख रूपये से जिले के 784 स्कूलों की एक साथ हो रही मरम्मत

धमतरी 24 जून 2023

 74 करोड़ 42 लाख रूपये से जिले के 784 स्कूलों की एक साथ हो रही मरम्मत

जिले में स्कूलों को संवारने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। भवनों की मरम्मत हो रही है, छतों को सुधारा जा रहा है। सीलिंग और फ्लोर का काम हो रहा है, शौचालयों की मरम्मत चल रही है। दीवारों में नया रंग-रोगन किया जा रहा है, ताकि स्कूल में पढऩे वाले बच्चों को उनका अपना स्कूल एक नए कलेवर में मिले। पूरे जिले में तकरीबन 784 से ज्यादा स्कूलों का एक साथ कायाकल्प किया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के साथ साथ डीएमएफ से कुल मिलाकर करीब 77 करोड़ 68 लाख रुपए की राशि खर्च की जा रही है। यह अब तक स्कूल भवनों की मरम्मत में की जाने वाली सर्वाधिक राशि है।

 शहरी इलाकों से लेकर दूर दराज के स्कूलों का हो रहा जीर्णाेद्धार

         कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी स्कूलों के मरम्मत और निर्माण कार्य को प्राथमिकता में रखते हुए लगातार कार्य के प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ब्रजेश बाजपेयी भी मरम्मत हो रहे स्कूलों का नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। कलेक्टर ने शिक्षा और निर्माण विभाग को बैठकों में इस संबंध विशेष निर्देश दिए हुए हैं कि स्कूल मरम्मत बच्चों से जुड़ा कार्य है, इसमें काम के गति और गुणवत्ता दोनों का पूरा ध्यान रखा जाए। सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी और स्कूल समन्वयकों को अपने अपने क्षेत्र के अंतर्गत स्कूलों के निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग के लिए निर्देशित किया हुआ है। कलेक्टर रघुवंशी के मार्गदर्शन में पूरे जिले में स्कूलों के कायाकल्प का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। जिन स्कूलों में कार्य पूरा हो गया है, वे बिल्कुल नए स्वरूप, नए कलेवर में नजर आ रहे हैं। इनमें शहरी इलाकों से लेकर दूर दराज के स्कूल शामिल हैं।

      स्कूलों में हो रहे मरम्मत कार्य को लेकर लोगों ने कहा कि इससे स्कूल में पढऩे वाले छात्रों को बेहतर सुविधायें मिलेंगी। कुरुद विकासखण्ड के फुसेरा स्थित गांव के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के प्राथमिक शाला भवन में कार्य किया गया है। यहां स्कूल के छत से लेकर फ्लोर तक कि मरम्मत की गई है। जो छोटी-मोटी टूट-फुट थी उसे भी ठीक किया गया है। पूरे भवन की रंगाई-पुताई की गई है। स्कूल अब बिल्कुल नए स्वरूप में नजर आने लगा है। फुसेरा की तरह दूर-दराज के कई स्कूलों को संवारने का कार्य लगातार जारी है।

 मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना से हो रहा कायाकल्प

अगले सत्र से पहले स्कूलों की मरम्मत को शासन ने प्राथमिकता में रखा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वयं इस संबंध में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना की घोषणा की है। शासन द्वारा स्कूलों का सर्वे कर मरम्मत योग्य स्कूलों की जानकारी मंगाई थी। शासन द्वारा जारी स्वीकृति आदेश के मुताबिक डीपीआई एवं समग्र शिक्षा मद से 784 स्कूलों के लिए 74 करोड़ 42 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

 डीएमएफ मद से भी खर्च की जा रही राशि

अगले शिक्षा सत्र से 01 आत्मानंद स्कूल और प्रारंभ हो रहे हैं, इसके उन्नयन के लिए कलेक्टर रघुवंशी ने डीएमएफ मद से 07 स्कूलों के लिए कुल 03 करोड़ 26 लाख रूपये दिए गए हैं।

kgnews

Recent Posts

मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

रायपुर  लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर…

15 minutes ago
ओडिशा से राजस्थान जा रहा 1.44 करोड़ का गांजा पकड़ा, नाबालिग सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

ओडिशा से राजस्थान जा रहा 1.44 करोड़ का गांजा पकड़ा, नाबालिग सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

सक्ती. जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सक्ती…

20 minutes ago
स्कूली बालिकाओं, आप भविष्य में क्या बनना चाहोगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली बालिकाओं, आप भविष्य में क्या बनना चाहोगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल "स्कूल चले हम" अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में "स्कूल चले हम"…

25 minutes ago
नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने सभी की सहभागिता जरूरी : राष्ट्रपति मुर्मु

नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने सभी की सहभागिता जरूरी : राष्ट्रपति मुर्मु

भोपाल  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मध्यप्रदेश भ्रमण के पहले दिन गुरुवार को बैतूल में आयोजित…

30 minutes ago
राष्ट्रपति मुर्मु का बैतूल प्रथम आगमन पर परम्परागत लोक नृत्य की प्रस्तुति से किया स्वागत

राष्ट्रपति मुर्मु का बैतूल प्रथम आगमन पर परम्परागत लोक नृत्य की प्रस्तुति से किया स्वागत

भोपाल राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु का गुरुवार को बैतूल प्रथम आगमन पर गोंडी जनजातीय कड़पड़ा दल…

43 minutes ago
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

रायपुर लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिरला ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री  विष्णु…

45 minutes ago