छत्तीसगढ़

नक्सलवाद पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा बयान : बोले- सरकार बातचीत को तैयार, मुख्य धारा में आएं माओवादी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने रविवार को कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार माओवादियों से किसी भी तरह की बातचीत करने को तैयार है। अगर माओवादी बातचीत करें, तो जरूर हो सकता है। सबसे अपील है कि मुख्य धारा में आएं, सबसे अपील है कि पुनर्वास करें। बहुत अच्छी पुनर्वास नीति के साथ विष्णु देव सरकार अमित शाह के मार्गदर्शन में काम कर रही है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नेशनल पार्क एरिया में बीते तीन दिनों से चल रहे एनकाउंटर को लेकर कहा कि ये बीजापुर का नेशनल पार्क एरिया है। जहां डीआरजी के जवानों के ये सर्च ऑपरेशन अनवरत जारी है। यह पांच तारीख से पहले से ही लांच हो चुका था। पांच तारीख को पहली बड़ी उपलब्धि जवानों को मिली, जब उन्होंने एक सीसी मेंबर को न्यूट्रलाइज किया गया। दूसरे दिन तेलंगाना स्पेशल जोनल कमिटी का मेंबर मार गिराया और आज पांच और डेड बॉडी वहाँ से रिकवर की गई है। ये सभी वर्दीधारी, हथियारधारी, नक्सली हैं, जिन्होंने बहुत से आतंक फैलाये हैं, बहुत से लोगों के हत्याएं की हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश के पुलिस अधिकारी व जवानों का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सम्मान किए जाने पर कहा कि अमित शाह ने अपने दिल्ली निवास में बुलाकर उन सबका सम्मान किया है। जिन्होंने बड़े ऑपरेशन किए हैं, जिन्होंने बड़े अभियान किए है, जिन्होंने बड़े परिश्रम से काम किया है। इसमें डीजीपी गौतम भी है, नक्सल ऑपरेशन के हेड विवेकानंद है, बस्तर के आईजी सुन्दरराज भी है, इनके अलावा इसमें नारायणपुर के एसपी, बस्तर के एसपी और बीजापुर के एसपी का सम्मान किया गया है। गृह मंत्री ने कहा कि वैसे मन में सब के लिए सम्मान है, यह संकेत स्वरूप है। जवानों का तो सबसे पहले सम्मान है, जो जमीन पर, जो फ्रंट पर काम करते हैं, उनका सबसे पहले सम्मान है। उन्हीं के सम्मान में यह सबकुछ किया गया है, वीर जवानों के सम्मान में किया गया है।

Raman dwivedi

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

2 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

2 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

3 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

3 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

3 hours ago