देश-विदेश

नाइजीरिया में गैसोलीन टैंकर में विनाशकारी विस्फोट, 70 लोगों की मौत

अबुजा । नाइजीरिया में गैसोलीन के एक टैंकर में भीषण विस्फोट से कई लोगों की मौत हो गई है। कर्मचारियों ने बमुश्किल कई घटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि टैंकर में अचानक विस्फोट के बाद भयंकर आग लग गई।

आग की लपटें कई मीटर ऊंचाई तक उठने लगीं और काला धुआं आसमान में छाने लगा। यह विस्फोट नाइजीरिया के उत्तर-मध्य हिस्से में एक गैसोलीन टैंकर में हुआ। विस्फोट होने से कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई है।
देश की आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसी ने यह जानकारी दी। एजेंसी के मुताबिक यह विस्फोट शनिवार तड़के नाइजर प्रांत के सुलेजा क्षेत्र के पास हुआ, जब कुछ लोग जनरेटर का उपयोग करके एक टैंकर से दूसरे ट्रक में गैसोलीन स्थानांतरित करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

माना जा रहा है कि गैस स्थानांतरण के दौरान लीकेज की वजह से यह हादसा हुआ होगा। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही सही कारण बताया जा सकेगा।
आसपास खड़े थे काफी लोग

जिस वक्त यह घटना हुई, उस दौरान मौके पर काफी संख्या में मजदूर और अन्य कर्मचारी उसके आसपास ही खड़े थे। इस वजह से अधिकांश लोग इसकी चपेट में आ गए।

नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी’ के हुसैनी ईसा ने बताया कि ईंधन स्थानांतरण के कारण विस्फोट हुआ, जिसके परिणामस्वरूप गैसोलीन स्थानांतरित करने वालों और आसपास खड़े लोगों की मौत हो गई। ईसा ने कहा कि बचाव अभियान जारी है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : समय से पहले कई स्कूल मिले बंद, शिक्षकों का कटेगा एक दिन का वेतन …

CG : समय से पहले कई स्कूल मिले बंद, शिक्षकों का कटेगा एक दिन का वेतन …

मुंगेली। शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर कुन्दन…

29 minutes ago
CG : पुलिस ने नकटी गांव में एंट्री पर लगाई रोक, तोड़े जा रहे 80 घर …

CG : पुलिस ने नकटी गांव में एंट्री पर लगाई रोक, तोड़े जा रहे 80 घर …

रायपुर। नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए आज (सोमवार) सुबह से 80 घर…

56 minutes ago
CG : कारों की टक्कर में एक की मौत, 4 लोगों की हालत नाजुक …

CG : कारों की टक्कर में एक की मौत, 4 लोगों की हालत नाजुक …

कवर्धा। जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. पंडरिया के लघान गांव के पास दो…

1 hour ago
CG : पिकअप ने रौंदा, सरगुजा में दो युवकों की दर्दनाक मौत …

CG : पिकअप ने रौंदा, सरगुजा में दो युवकों की दर्दनाक मौत …

सरगुजा। जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 स्थित बासेन में रविवार रात करीब…

1 hour ago
CG : सिरसा गेट अंडर ब्रिज में आवागमन बंद …

CG : सिरसा गेट अंडर ब्रिज में आवागमन बंद …

भिलाईनगर। रेलवे विभाग ने सिरसा गेट अंडर ब्रिज में आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य किए…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में 71 करोड़ रुपये के धान घोटाले का खुलासा, शॉर्टेज के नाम पर हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा

छत्तीसगढ़ में 71 करोड़ रुपये के धान घोटाले का खुलासा, शॉर्टेज के नाम पर हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा

राजनांदगांव. जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधीन आने वाले चार जिलों में धान सूखत के…

1 hour ago