भोपाल- भोपाल पुलिस ने 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में उसके 37 वर्षीय पड़ोसी एक शादीशुदा व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अशोक गार्डन थाने के प्रभारी सुदेश तिवारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में मनोज प्रजापति को हिरासत में लिया गया है। प्राप्त शिकायत के आधार पर उन्होंने बताया कि सोमवार रात बच्ची अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। आरोपी उसे चॉकलेट की लालच देकर उसे अपने घर के भीतर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। तिवारी ने बताया कि इस दौरान इस बच्ची की मां अपने घर में अंदर थी, जबकि उसके पिताजी घर में नहीं थे। वहीं, प्रजापति के घर के अन्य सदस्य भी बाहर गये हुए थे। उन्होंने कहा कि आरोपी शादीशुदा है और उसकी एक तीन साल की बच्ची है। साथ ही उसकी पत्नी आठ महीने की गर्भवती है। तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 376 सहित अन्य संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो कानून के प्रावधानों में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…
भोपाल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…
रायपुर बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…
भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…