नारायणपुर, 22 अगस्त 2023
कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्री रविकांत ध्रुवे, महिला दिवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में विगत 21 अगस्त को ’’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि परियोजना अधिकारी ओरछा श्रीमती प्रतिभा शर्मा, विशिष्ट अतिथि परियोजना अधिकारी नारायणपुर श्रीमती शैल उसेण्डी, कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री मनोज बागड़े, प्राचार्य शासकीय बालक उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर, श्रीमती किरण, नेवाल चतुर्वेदी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री अजीत सिंह, श्रीमती कोता गाडÊ एवं अन्य शालाओं से आये शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया। विभिन्न गतिविधियों जैसे रंगोली, निबंध, चित्रकला, भाषण के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य को साधक किया गया एवं रैली के माध्यम से बेटियों को बचाने, पढ़ाने एवं भू्रण हत्या जैसे अपराध को रोकने हेतु जागरुकता जन-जन तक पहुंचाया गया। साथ ही उपस्थित जनों ने सपथ ग्रहण किया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य, बेटियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव ना हो ताकि बेटियां भी कदम से कदम मिलाकर साथ चल सकें और देश को गौरवान्वित कर सकें। इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती बी. रावटे के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सरिता बंजारी तथा समस्त स्टाॅफ के सहयोग से इस आयोजन को सफल बनाया गया।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…