छत्तीसगढ़

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने बीजेपी पर साधा निशाना : बोले- घर- घर सिंदूर अभियान पीएम मोदी के प्रचार का साधन

बलौदाबाजार। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत शनिवार को बीजेपी द्वारा शुरू किए जा रहे घर- घर सिंदूर अभियान को लेकर कर कहा कि, सिंदूर देने का हक केवल पति को होता है, या यह किसी शक्ति पीठ अथवा मंदिर से मिलता है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भेजा गया सिंदूर सनातन परंपराओं में किस काम आएगा? उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस इस पूरे अभियान को केवल पीएम मोदी के प्रचार का साधन मानती है। हालांकि, नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि आज ही मुझे समाचार पत्र के माध्यम से यह पता चला है कि भाजपा यह कार्यक्रम स्थगित कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत शनिवार को कसडोल की पूर्व विधायक शकुंतला साहू के निवास पर पहुंचे। वे शकुंतला साहू की माता के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि, शकुंतला बहुत ही भावुक और संस्कारी लड़की है। जब एक मां का साया उठ जाता है, तो बेटी के लिए यह दुख अत्यंत गहरा होता है। मां और बेटी के बीच का संबंध अत्यंत विशेष होता है।

नेता प्रतिपक्ष ने याद करते हुए कहा कि, जब भी शकुंतला विधानसभा आती थी, मेरे लिए हमेशा कुछ न कुछ लेकर आती थी और कहती थी कि यह मां ने भेजा है। आज उसकी मां हमारे बीच नहीं रहीं, यह पूरे कांग्रेस परिवार के लिए दुखद क्षण है। उन्होंने आगे कहा कि, पूरा कांग्रेस परिवार इस कठिन समय में शकुंतला साहू के साथ खड़ा है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह शकुंतला और उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें। मेरा आशीर्वाद हमेशा एक पिता की तरह उनके साथ रहेगा।

Raman dwivedi

Recent Posts

बलौदाबाजार में 39 नई सहकारी समितियों को मिली POS मशीन, खाद वितरण हुआ शुरू

बलौदाबाजार में 39 नई सहकारी समितियों को मिली POS मशीन, खाद वितरण हुआ शुरू

बलौदाबाजार/रायपुर. शासन की महत्वपूर्ण किसान हितकारी ग्रामीण सेवा सहकारी समितियों के पुनगर्ठन योजना अंर्तगत जिले…

44 minutes ago
जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी…

49 minutes ago
रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव परिवहन…

49 minutes ago
विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज

विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज

विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

49 minutes ago
जन्मदिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की गौ-सेवा, संरक्षण के प्रयासों को सराहा

जन्मदिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की गौ-सेवा, संरक्षण के प्रयासों को सराहा

जन्मदिवस के अवसर पर वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने की गौ-सेवा, संरक्षण के प्रयासों को…

52 minutes ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…

55 minutes ago