मरवाही थानाक्षेत्र में पत्नी की हत्या कर आरोपी फरार हो गया है। दोषियों ने महिला को आनन फानन में इलाज के लिए 112 के जरिए जिला अस्पताल लाया गया। जहा पर जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है। वहीं पुलिस अस्पताल से मिले मेमू के आधार पर पति के खिलाफ 302 का अपराध दर्ज कर आरोपी पति की पतासाजी में जुट गई है
मामला मरवाही थानाक्षेत्र के ऐठी गांव का है। जहां पर गांव के कुछ लोगों ने 112 पर कॉल करके जानकारी दी। गांव में रहने वाले धुव्र दास ने पत्नी पुष्पा बाई चौधरी के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को आते हुए देख आरोपी पति धुव्र दास घर के बाड़ी की तरफ से मौका देखकर फरार हो गया। पुलिसकर्मी महिला की गंभीर हालत देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला पुष्पा बाई को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, पति धुव्र दास और उसकी पत्नी पुष्पा दोनों एक साथ ही घर में रहते थे और आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। हालांकि, ऐसा क्या हुआ कि पति किसी भारी वस्तु से महिला के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल, अस्पताल से मिले मर्ग इंटीमेशन के आधार पर पुलिस ने मृतिका के पति के खिलाफ 302 का अपराध दर्ज कर मृतिका के पति की तलाश में जुट गई है।
पति के पकड़े जाने के बाद ही इस हत्या की वजह सामने आने की पुलिस बात कह रही है। पुलिस शव का पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
बालोद. बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम परिसर में पर्यावरण…
भोपाल. दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को भोपाल में दिग्गज नेताओं की बड़ी…
रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…
भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…