देश-विदेश

पाकिस्तान के पास अभी भी दो रास्ते, जिससे वह पहुंच सकता सेमीफाइनल में….

वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग और दिलचस्प हो गई है. अगर आप ये समझ रहे हैं कि न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है तो आप गलत भी साबित हो सकते हैं. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान के पास अभी भी दो रास्ते हैं, जिनके जरिए वह सेमीफाइनल में पहुंच सकता है. हां ये सच है. अगर ऐसा हुआ तो 12 साल बाद फिर से इंडिया-पाकिस्तान सेमीफाइनल में एक-दूसरे से भिड़ते नजर आएंगे. आइए जानते हैं कि पाकिस्तान कैसे अभी भी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकता है.सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकता है पाकिस्तान?पहले तो ये समझ लीजिए कि पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे कोई चमत्कार ही करना होगा. वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को वैसा खेल दिखाना होगा जैसा उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ दिखाया था. पाकिस्तान 400 रन का पीछा करते हुए तेजी से खेल रहा था. 200 रन तक पहुंच गया था. हालांकि, फिर डकवर्थ लुइस नियम से उसको जीत मिल गई थी. मैजिकल तरीके से जीतना होगा आखिरी मैचबता दें कि पाकिस्तान का आखिरी मैच डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से है. वैसे तो इंग्लैंड का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में बहुत बुरा रहा है. लेकिन बड़े अंतर से इंग्लैंड को हराने के लिए पाकिस्तान को चमत्कार ही करना होगा. पॉइंट्स टेबल की बात करें तो पाकिस्तान अभी 5वें नंबर पर है. अगर वह आखिरी मैच में मैजिकल तरीके से जीतता है तो सेमीफाइनल में अब भी जगह बना सकता है. पाकिस्तान के पास क्या हैं 2 रास्ते?अब पाकिस्तान के पास दो रास्तों की बात कर लेते हैं. अगर पाकिस्तान पहले बैटिंग करता है तो उसे इंग्लैंड से कम से कम 275 रनों से जीत हासिल करनी होगी. और अगर पाकिस्तान ने बाद में बैटिंग की तो ये लगभग नामुमकिन हो जाएगा क्योंकि उसे टारगेट को सिर्फ ढाई ओवर में हासिल करना होगा.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों का बढ़ाएं रकबा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों का बढ़ाएं रकबा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्राकृतिक खेती में बड़ा स्कोप है।…

10 minutes ago
मध्य प्रदेश के शरबती गेहूं ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, ₹6,500 प्रति क्विंटल पार; आटा हो सकता है महंगा

मध्य प्रदेश के शरबती गेहूं ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, ₹6,500 प्रति क्विंटल पार; आटा हो सकता है महंगा

भोपाल  इस साल थाली की रोटी न सिर्फ स्वाद में 'शाही' होगी, बल्कि जेब पर…

14 minutes ago
मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण…

15 minutes ago
रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा…

1 hour ago

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

धार   अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-मुंबई हाईवे पर सफर कर रहे हैं और धामनौद इलाके…

2 hours ago