देश-विदेश

पीलीभीत में बड़ा हादसा: हाईवे पर डीसीएम से टकराई कार, नैनीताल घूमने जा रहे लखनऊ के दंपती समेत चार की मौत

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में लखनऊ के दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। लखनऊ से पीलीभीत की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में सीतापुर हाईवे पर गढ़वा चौकी के पास खड़ी डीसीएस से टकरा गई। हादसा तड़के 4:00 बजे करीब हुआ। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। लखनऊ से नैनीताल घूमने जा रहे थे।  

हादसे में इनकी हुई मौत

हादसे में लखनऊ के खदरा निवासी अब्दुल्ला, उनकी पत्नी सायमा राहत, चचेरी बहन बुतुल और मरियम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कार सवार अब्दुल्ला की आठ महीने की पुत्री अभीया और मरियम का भाई आमीन घायल हो गए। घायलों को पूरनपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताया गया है कि कार सवार परिवार लखनऊ से नैनीताल घूमने जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी। परिजन पीलीभीत के लिए रवाना हो गए। 

घटनास्थल पर बस से टकराई दूसरी बस

कार सवारों की चीख पुकार पर पंजाब से पलिया की ओर जा रही बस के चालक ने बस को धीमा कर दिया। इस दौरान पीछे से खुटार जा रही प्राइवेट बस की उससे टक्कर हो गई। इस हादसे से बस में चीख-पुकार मच गई। बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। बस में सवार कुछ सवारियां मामूली रूप से घायल हुई हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।  

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

32 minutes ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

47 minutes ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

52 minutes ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

1 hour ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

1 hour ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

1 hour ago