केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जाली दस्तावेजों के आधार पर नेपाली नागरिकों को पासपोर्ट जारी करने के रैकेट के सिलसिले में लगातार कार्रवाई कर रही है। अब सीबीआई ने कोलकाता में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक उत्तम कुमार, देबाशीष भट्टाचार्जी और निशित बरन साहा तथा स्टेनोग्राफर मनीष कुमार गुप्ता को हाल ही में गंगटोक की एक विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 25 अक्तूबर तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया। एजेंसी ने इससे पहले इस मामले में आरपीओ के दो अधिकारियों और चार एजेंटों को गिरफ्तार किया था।
नकली पासपोर्ट में हाथअधिकारी कथित तौर पर उस रैकेट का हिस्सा थे, जो जाली भारतीय पहचान पत्रों का इस्तेमाल करके नेपाली नागरिकों की ओर से पासपोर्ट के लिए आवेदन करते थे। इन लोगों का 60 पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया में हाथ था। इन्होंने भारी रिश्वत लेकर नेपाली लोगों को स्थानीय दिखाया था।भोपाल जापान के काकामिगाहारा में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…
भोपाल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…
रायपुर बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…
भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…