जांजगीर पुलिस कर्मी बनकर मदद करने के बहाने भरोसा देकर बैंक से 50 हजार रुपए लेकर भागने वाले फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। शिवरीनारायण पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के बेल्हा निवासी भरत लाल कश्यप (75 साल) पिता जय गोपाल कश्यप अपने खाते से पैसा निकालने के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शिवरीनारायण गया था।यहां उसे विथड्रॉवल फॉर्म भर के पैसा निकालना था। उसकी मदद करने के लिए एक अनजान युवक आया और उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया। इस बहाने उसने पैसा निकालने के लिए फॉर्म में बुजुर्ग का हस्ताक्षर करा लिया और 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। इस घटना की रिपोर्ट भरत लाल ने थाना में लिखाई थी। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला। इसके आधार पर सोठी थाना सक्ती निवासी हरिशंकर डेंसिल उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…
भोपाल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…
रायपुर बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…
भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…