देश-विदेश

बर्फबारी से खूबसूरत हुआ नजारा, धाम में बढ़ी ठंड, चरम पर श्रद्धालुओं का उत्साह

उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। इसी बीच केदारनाथ धाम में बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हो गई। ठंड बढ़ने के बावजूद यहां श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नजर नहीं आई।मौसम का मिजाज बदलते ही केदारनाथ धाम में बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हो गई। धाम में बर्फबारी से भले ही ठंड बढ़ गई, लेकिन यहां श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। बर्फबारी का श्रद्धालुओं ने खूब लुत्फ उठाया। प्रदेश के कुछ जिलों में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। कई जगह बूंदाबांदी हुई। 

शनिवार को भी केदारनाथ में दोपहर से अपराह्न बाद तक तीन घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान ऊपरी पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई, जिससे केदारपुरी में ठंड बढ़ गई है। धाम में अधिकतम तापमान 10 और न्यूनतम माइनस 3 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह से धाम में मौसम साफ था। दिन चढ़ने के साथ धूप भी तेज होती रही। दोपहर 12.30 बजे धाम में पारा 10 डिग्री दर्ज किया। लेकिन इसके बाद धाम में बादल घिरने लगे और एक बजे से यहां बारिश होने लगी, जो साढ़े चार बजे तक रही। इस दौरान दुग्ध गंगा, वासुकीताल और चोराबाड़ी ताल क्षेत्र में बर्फबारी भी हुई। जिस कारण केदारपुरी में ठंड बढ़ गई है। धाम में मौजूद श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि शाम 6 बजे तापमान 2 डिग्री और सवा सात बजे 1 डिग्री पर पहुंच गया था।
kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

59 minutes ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

1 hour ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

1 hour ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

1 hour ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

2 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

2 hours ago