छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार : जंगल से सटे गांव में मिला सांभर का शव

जिले के सोनाखान वन परिक्षेत्र में शुक्रवार को एक नर सांभर का शव पाया गया। सांभर की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. हालांकि वन ग्राम वासियों का कहना है कि, यह सांभर भी आवारा कुत्तों का शिकार बना है। इस क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने एक हफ्ता पहले ही नर हिरण पर हमला किया था। उसका शव भी क्षेत्र से बरामद किया गया।

दरअसल, ये मामला कसडोल विकासखंड अंतर्गत पड़ने वाले सोनाखान वन परिक्षेत्र का है. सोनाखान वन परिक्षेत्र में एक हफ्ते के अंदर दूसरे वन्यप्राणी की मौत हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ते के हमले से जानवरों की मौत हो रही है. बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर सोनाखान वन परिक्षेत्र के देवतराई बीट में एक बड़ा सांभर मृत पड़ा था।

ग्रामीणों की इस पर नजर पड़ते ही उन्होंने वन विभाग को इसकी जानकारी दी. दोपहर बाद वन विभाग के अफसर घटना स्थल पर पहुंचे। विभाग ने मृत वन्य प्राणी का पंचनामा किया। वन विभाग ने आशंका जताई है कि पहले वाले सांभर की मौत का कारण आवारा कुत्तों का हमला या बीमारी हो सकती है। वहीं इस सांभर की मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो सकेगा।

kgnews

Recent Posts

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

1 hour ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

1 hour ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

1 hour ago
सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण -…

2 hours ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…

2 hours ago
राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…

2 hours ago