मुंडेरवा थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को फोन के माध्यम से दे दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अन्य विधिक कार्रवरई की जाएगी। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती घायल कृष्ण चंद्र की हालत बहुत ही गंभीर हैबस्ती जिले में मंगलवार को सुबह 9:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर एक सड़क हादसा हो गया। यहां मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बस्ती-गोरखपुर लेन पर परसा हज्जाम में बाइक सवार इसी लेन पर अपने आगे चल रही अज्ञात वाहन में पीछे से भिड़ गए। जिससे हेलमेट पहने बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पीछे बैठी महिला को भी चोटे आई।मौके पर पहुंचे खझौला पुलिस चौकी इंचार्ज चंद्र प्रकाश यादव, आरक्षी विशाल चौधरी, श्रवण कुमार, विनेश कुमार मय टीम पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों की पहचान कृष्णचंद्र (26) पुत्र बाबूलाल निवासी देवरिया घाट थाना दुधारा संत कबीर नगर तथा काजल (22) पुत्री कमलेश निवासी डरमां पांडे थाना रुधौली जनपद बस्ती के रूप में हुई।वही मुंडेरवा थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को फोन के माध्यम से दे दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अन्य विधिक कार्रवरई की जाएगी। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती घायल कृष्ण चंद्र की हालत बहुत ही गंभीर है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *