बस में हुई थी दोस्ती, नशीली दवा पिलाकर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

इंदौर। राऊ पुलिस ने वसीम के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। आरोपित ने हिंदू नाम बताकर युवती के साथ दोस्ती की थी। इस दौरान उसने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और कई बार दुष्कर्म किया। वसीम ने दुष्कर्म के दौरान उसके आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए थे। युवती को जब उसके मुस्लिम होने की जानकारी लगी तो वसीम उस पर मतांतरण का दबाव बनाने लगा। दोस्त के घर ले जाकर पिलाई थी चाय, उसके बाद हुई बेहोश इंदौर पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय पीड़िता से आरोपित वसीम उर्फ सोनू पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी नकटी का पुल महू से बस में आने जाने के दौरान परिचय हुआ था। आरोपित ने अपना नाम सोनू बताया और उससे बात करने लगा। आरोपित एक दिन बातचीत के लिए राऊ चौराहा स्थित दोस्त के घर ले गया और चाय पिलाई। पीड़िता कुछ ही देर में बेहोश हो गई, आरोपित ने बेहोशी की अवस्था में दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बनाया और फोटो भी खींच लिए। इसके बाद भी वह कईं बार संबंध बनाता रहा। एक दिन युवती को उसका एक आईडी कार्ड मिल गया, जिसमें नाम वसीम लिखा था। आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दी धमकी जब युवती ने इस पर उससे बात की तो वह उसे धमकाने लगा और बोला की तुम भी मुस्लिम बन जाओ। वसीम ने युवती के आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। शुक्रवार को पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपित वसीम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

kgnews

Recent Posts

UCC ड्राफ्ट की कमान जज रंजना प्रकाश देसाई के हाथों में, जानिए किन बड़े पदों पर दे चुकी हैं सेवाएं

UCC ड्राफ्ट की कमान जज रंजना प्रकाश देसाई के हाथों में, जानिए किन बड़े पदों पर दे चुकी हैं सेवाएं

भोपाल  मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की प्रक्रिया तेज हो गई…

33 minutes ago
केन-बेतवा परियोजना: किसानों को बड़ी सौगात, जमीन के बदले मिलेगा सरकारी रेट से 4 गुना मुआवजा

केन-बेतवा परियोजना: किसानों को बड़ी सौगात, जमीन के बदले मिलेगा सरकारी रेट से 4 गुना मुआवजा

 छतरपुर  देश की पहली नदी जोड़ परियोजना छतरपुर में आकार ले रही है। पहले चरण…

42 minutes ago
प्रदेश में आधार सेवा अधोसंरचना का हुआ विस्तार

प्रदेश में आधार सेवा अधोसंरचना का हुआ विस्तार

भोपाल  भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा मध्यप्रदेश में आधार सेवाओं को नागरिकों तक अधिक…

43 minutes ago
10 साल से एयरपोर्ट विस्तार का इंतजार कर रहा इंदौर, 143 एकड़ जमीन की तलाश में अटका प्रोजेक्ट

10 साल से एयरपोर्ट विस्तार का इंतजार कर रहा इंदौर, 143 एकड़ जमीन की तलाश में अटका प्रोजेक्ट

इंदौर देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को अंतरराष्ट्रीय…

50 minutes ago
वंदे भारत यात्रियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा फ्री भोजन और पानी; रेलवे ने रखी एक खास शर्त

वंदे भारत यात्रियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा फ्री भोजन और पानी; रेलवे ने रखी एक खास शर्त

भोपाल   इंडियन रेलवे की सबसे आधुनिक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर को बढ़ावा देने…

1 hour ago
मोहन कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन! महिला विधायकों समेत 5 चेहरे रेस में, सिंधिया खेमे की दावेदारी मजबूत

मोहन कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन! महिला विधायकों समेत 5 चेहरे रेस में, सिंधिया खेमे की दावेदारी मजबूत

भोपाल  मध्य प्रदेश की मोहन सरकार अपने मंत्रिमंडल में बहुत बड़ा बदलाव करने की तैयारी…

1 hour ago