छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बार फिर सड़क हादसे में 2 लोग काल के ग्रास बन गए। घटना गुरुवार सुबह करीबन 7 बजे की है। बालोद जिले के पुरुर थाना क्षेत्रान्तर्गत नेशनल हाईवे 30 मरकाटोला घाट के नीचे मुजालगोंदी के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। जिससे कार में सवार 2 की मौत हो गई है और 4 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कार में सवार सभी रायपुर के सिख परिवार से हैं। कार कांकेर के गोविंदपुर से रायपुर की ओर जा रही थी। मृतकों में एक महिला और बच्चा बताया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार कार तेज रफ्तार में थी, और ओव्हरटेक के चलते यह हादसा हुआ।
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…