बालोद जिले में हाथियों का उत्पात बीते एक महीने से चरम पर है। लगातार जगह बदल बदल कर हाथी उत्पात मचा रहे हैं। अब हाथियों ने फिर से उत्पात मचाते हुए एक बुजुर्ग महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला गीताबाई की उम्र 60 वर्ष है और वह आज सुबह पांच बजे घर से बाहर शौच के लिए गई थीं। घटना के बाद से वन विभाग अलर्ट पर हैं और लगातार मुनादी कराई जा रही है कि अकेले वन क्षेत्रों में प्रवेश न, करें घरों से बाहर अकेले न जाएं। जानकारी के मुताबिक, हाथी ने महिला को कुचल दिया। जिसके बाद ग्रामीणों और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को डोंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां महिला ने दम तोड़ दिया। डौंडी वन विभाग की टीम दंतैल हाथी के क्षेत्र में होने की सूचना पहले ही दे चुकी है। वन विभाग व पुलिस मामले की जांच में जुटी। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बालोद जिले मे अबतक हाथियों के उत्पात से लगभग आधा दर्जन ग्रामीणों की मौत हो चुकी है।
उत्तर बस्तर कांकेर : क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर एवं हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से…
रायपुर : असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा और पेंशन सुविधाओं…
राजनांदगांव। जिले में वित्तीय अनियमितता बरतने वाले प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया…
रायपुर। नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत…
रायगढ़। रायगढ़ रेलवे स्टेशन और एक एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी के दो अलग-अलग मामले सामने…
धमतरी। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त, सुनियोजित एवं प्रभावी…